शिल्पा शेट्टी और कुमार सानू
- फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' को शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु, गीता कपूर जज कर रहे हैं और इस वीकेंड कुमार सानू भी सभी के साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे। कुमार सानू के गानों पर शिल्पा शेट्टी ठुमके लगाते नजर आने वाली हैं। वीकेंड्स से पहले ही शो से जुड़ी कुछ खास वीडियो और तस्वीरें सोनी टीवी के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है।
सुपर डांसर चैप्टर 4 के कंटेस्टेंट्स के साथ शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, कुमार सानू पहले भी सुपर डांसर का हिस्सा बन चुके हैं। जिस तरह से सुपर डांसर के बच्चे मंच पर परफॉर्म करते है, ये कॉन्सेप्ट कुमार सानू को काफी पसंद है। उन्होंने कई बार कहा भी है कि अगर इस तरह के परफॉर्मेंस डांसिंग रियलिटी शोज में होने लगे तो वह इन शोज में बार-बार जाते रहेंगे। तो वहीं कुछ दिनों पहले ही शो को जज कर रहीं शिल्पा शेट्टी मंच पर वापस लौटी हैं। शिल्पा ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक लिया था। उनकी जगह एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा शो की जज बनी थीं।