हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन तमाम सारी खुशियां और एक बुरी खबर लेकर आया। फिल्म सुपर 30 में बिहार के कोचिंग संचालक आनंद कुमार की भूमिका निभाने वाले ऋतिक ने मंगलवार को बिहार में आनंद कुमार के साथ गुरू पूर्णिमा मनाई। पटना में वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और उनके आगमन की खुशी में बिहार सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान भी कर दिया। लेकिन, सोमवार को फिल्म सुपर 30 के कलेक्शन में आई 70 फीसदी की बड़ी गिरावट ने उन्हें मायूस भी कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Super 30
- फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन के मंगलवार को पटना पहुंचने की खबर दो दिन पहले ही लीक हो गई थी। ऋतिक फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने भी पहले नालंदा यूनीवर्सिटी जाने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर ये कार्यक्रम रद्द हो गया। ऋतिक के फिल्म की रिलीज से पहले दिल्ली के कार्यक्रम भी रद्द हुए थे। फिल्म ने शुक्रवार को उम्मीद से काफी कम ओपनिंग ली थी जिसके चलते फिल्म की रिलीज के बाद के भी ज्यादातर कार्यक्रमों पर पानी फिरता दिखने लगा था।
विज्ञापन
3 of 5
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
फिल्म सुपर 30 के शुक्रवार को रिलीज के दिन करीब 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 11.83 करोड़ रुपये रहा। अगले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाई और इसका कलेक्शन उछल कर 18.19 करोड़ रुपये जा पहुंचा। रविवार को भी फिल्म ने अपना दम बनाए रखा और इस दिन फिल्म ने 20.41 करोड़ रुपये कमाते हुए 50 करोड़ रुपये की कमाई का पहला पड़ाव पार कर लिया।
4 of 5
super 30
- फोटो : social media
फिल्म सुपर 30 का बजट करीब 82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इसे हिट का तमगा पाने के लिए कम से कम 164 करोड़ रुपये का कारोबार शुरू के दो-तीन हफ्तों में करना होगा। लेकिन, सोमवार का दिन फिल्म के लिए अच्छा नहीं रहा। इस दिन फिल्म के कलेक्शन में 70 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ छह करोड़ 92 लाख रुपये ही जुटा सकी। अब तक फिल्म सुपर 30 का कुल कलेक्शन 57 करोड़ 68 लाख रुपये ही हो सका है।
फिल्म सुपर 30 को बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। लेकिन, इसका बहुत फायदा फिल्म को मिलता नहीं दिख रहा। बिहार और झारखंड राज्य मिलाकर भी किसी फिल्म की कुल कमाई में छह सात फीसदी का ही योगदान कर पाते हैं। ऐसे में बिहार सरकार के फैसले का कोई असर इसकी कमाई पर खास पड़ने की उम्मीद कम ही है।