सनी सिंह
- फोटो : social media
'प्यार का पंचनामा 2' में कार्तिक और नुसरत के साथ धमाल मचाने के बाद एक बार फिर यह तिगड़ी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आई थी। इस फिल्म में भी सनी की अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी। इसके बाद वह 'दे दे प्यार दे', 'झूठा कहीं का', 'उजड़ा चमन' जैसी कई फिल्मों में अभिनय करते दिखाई दिए थे। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में सनी साउथ अभिनेता प्रभास और कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। यह फिल्म टीजर रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। अब देखना होगा की अगले साल रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।