पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1
साउथ के साथ-साथ हिंदी पट्टी तक फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। तीन दिनों के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली इस फिल्म की कमाई में जहां बीते दिन उछाल देखने को मिला था, वहीं बुधवार को सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म एक बार फिर टिकट खिड़की पर पिछड़ गई है। 'पीएस 1' को दशहरा की छुट्टी का कोई फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। 'पोन्नियिन सेल्वन' बुधवार को सिर्फ 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही सफल रही है, जिसके बाद अब इसका कुल कलेक्शन 171.85 करोड़ रुपये हो चुका है।