एक्ट्रेस सनी लियोनी की खूबसूरती और हॉट अंदाज का हर कोई दीवाना है। जब से सनी लियोनी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है, तभी से अभिनेत्री को प्रशंसकों का प्यार और समर्थन मिलता रहा है। यही कारण है कि सनी की फैन फॉलोइंग किसी भी दूसरे बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। अभिनेत्री ने हमेशा से अपनी अदाओं से अपने फैंस के दिलों पर राज किया है, लेकिन फिर भी सनी का नाम कई बार विवादों से जुड़ता आया है। आज अभिनेत्री के 41वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको सनी लियोनी से जुड़ी कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण वह विवादों में घिर गई थीं।