बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में अपना कान डेब्यू कर खूब तारीफें बटोरीं। कान फिल्म फेस्टिवल में सनी लियोनी स्टारर और अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'कैनेडी' दिखाई गई, जिसे देखने के बाद जूरी ने तालियां बजाईं। वहीं, अब सनी ने उस अवसर पर साथ रहने के लिए पति डेनियल वेबर का आभार जताया है। एक्ट्रेस का खास पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।