फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में आई थीं सनी लियोनी, पहली बार बताई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई

Wed, 13 Mar 2019 04:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone
सनी लियोनी पहली बार उस समय चर्चा में आई थीं जब वो बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनी थीं । सनी उस समय पोर्न इंडस्ट्री में काम कर रही थीं । बिग बॉस में दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था । उनकी मासूमियत ने एक बॉलीवुड फिल्म मेकर का दिल जीत लिया था। वो थे महेश भट्ट । 
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट खुद बिग बॉस के घर में गए थे और सनी लियोनी को फिल्म का ऑफर दिया। बिग बॉस से बाहर आने के बाद सनी लियोनी ने 'जिस्म 2' में काम किया था । यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई । हाल ही में सनी लियोनी ने फिल्मों में अपने स्ट्रगल के बारे में बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone
सनी ने कहा, 'बॉलीवुड में कभी भी मेरे पास कोई मेंटर या गॉडफादर नहीं रहा । मेरे पास ज्यादा लोग नहीं थे जो मुझे गाइड कर सकें । इंडस्ट्री में मैंने पाया कि 'हां मैम' में बहुत कुछ है। लोग आपको बताते हैं कि ये एक अच्छा अवसर है। फिर अगर वो कामयाब नहीं होता है तो हर कोई कहता है कि मैंने आपको ये नहीं करने के लिए कहा था और यह गलत था।'

4 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
वो आगे कहती हैं, 'लोग यहां बहुत कुछ करते हैं । इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने से सर्वाइव करना मुश्किल हो जाता है । लेकिन मैं ठीक हूं और वास्तव में खुश हूं कि मेरे करियर को मुकाम मिला । मैंने जो कुछ भी किया है और जो विकल्प मैंने बनाए हैं, उन सब से मैंने सीखा है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone
'मैं वास्तव में अपने करियर की रफ्तार से खुश हूं । मैं नॉन-स्टॉप काम कर रही हूं, और मेरे पास पूरे साल के लिए काम है । जैसे मैंने पिछले साल किया था ।' सनी भले ही फिल्मों में ना नजर आती हों लेकिन वो मलयालम फिल्म 'रंगीला' और तमिल पीरियड वॉर फिल्म 'वीरामदेवी' में नजर आने वाली हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें