इन दिनों सनी लियोन ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रही हैं। इस दौरान सनी ने फिल्म के नाम के क्लिपबोर्ड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की हैं। फोटो के साथ उन्होंने अपनी जिंदगी की गलती को कैप्शन में बयां किया है। पता हो कि सनी लियोन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले पोर्न इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं।