फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना चाहती हैं सनी लियोनी, करना चाहती हैं इंग्लैंड का सामना

Wed, 27 Jan 2021 07:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने कम समय में ही अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। सनी हमेशा ही लोगों के बीच सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। लेकिन लगता है सनी ने अब एक्टिंग छोड़कर क्रिकेट में अपना करियर बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने क्रिकेट खेलते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, 'क्या मैं इंग्लैंड का सामना करने के लिए अपना किट पैक कर लूं।'
 

4 of 5
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सनी का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर उनके फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सनी लियोनी इन दिनों टेलीविजन शो 'स्प्लिट्सविला' की शूटिंग कर रही हैं। सनी के साथ रणविजय भी यहां मौजूद हैं। इसी दौरान खाली समय में सनी अपनी टीम के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म 'अनामिका' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'स्पिल्ट्सविला' की शूटिंग में तो व्यस्त हैं ही। इससे पहले सनी 'बिग-बॉस 14' के एक एपिसोड में सलमान के साथ मस्ती करतीं नजर आईं थी। फैंस को सनी का ये अंदाज काफी पसंद आया था।

पढ़ें: नताशा दलाल संग शादी के बाद वरुण धवन ने किया पहला ट्वीट, फैंस को बोला 'शुक्रिया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें