फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के हुए एकता कपूर के बेटे रवि, मामा तुषार ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Wed, 27 Jan 2021 07:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर, रवि कपूर - फोटो : social media
टीवी क्वीन और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बेटे रवि का आज जन्मदिन है। एकता के बेटे रवि आज दो साल के हो गए हैं। उन्होंने इस खास दिन पर अपने बेटे के साथ एक बेहद क्यूट फोटो भी शेयर की है। फोटो में रवि और एकता दोनों ही स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एकता कपूर, रवि कपूर - फोटो : social media
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे रवि। मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है तुम मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हो जिसने मेरी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर और एकता कपूर - फोटो : Social Media
इस खास मौके पर करण जौहर और स्मृति ईरानी ने भी रवि को बर्थडे विश किया। करण ने लिखा हैप्पी बर्थडे मेरे डार्लिंग रवि। रूही, मेरे और यश की तरफ से बहुत सारा प्यार। स्मृति ने भी इंस्टा स्टोरी पर एकता और रवि की फोटो लगाते हुए संदेश भेजा। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी रवि को बर्थडे पर विश किया है।

4 of 5
तुषार कपूर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एक्टर तुषार कपूर ने भी भांजे रवि को खास अंदाज में बर्थ डे विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रवि को गोद में उठाकर प्यार करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में तुषार ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे रवि। आज तुम दो साल के हो गए। भगवान तुम्हें ढेर सारा आशीर्वाद दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कपूर
गौरतलब है कि 2019 में एकता कपूर सेरोगेसी के जरिए बेटे रवि की मां बनीं थी। एकता के बेटे का जन्म 27 जनवरी, 2019 को हुआ था। एकता ने काफी समय तक अपने बेटे की एक भी फोटो शेयर नहीं की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कुमकुम भाग्य, कुंडली भाग्य, नागिन 5, मोल्लकी जैसे एकता के कई शोज टीवी पर आ रहे हैं। इसके अलावा एकता के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर लगातार कई नए प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें