फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली सनी लियोनी के साथ शख्स ने किया था कुछ ऐसा, घबराकर बदलना पड़ा था घर

Sat, 28 Oct 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी
अपने विचार रखने के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफॉर्म बन चुका है। सेलेब्रिटीज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी फिल्मों का प्रमोशन वो इसी के जरिए करते हैं। हाल ही में सनी लियोनी ने सोशल मीडिया से जुड़ा एक ऐसा भयानक ‌किस्सा शेयर किया जिसमें सोशल मीडिया उनकी जान का दुश्मन बन गया था।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी
सनी 'आकांक्षा अगेन्‍स्ट हैरासमेंट' नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हैं। ये एनजीओ साइबर क्राइम से जुड़े मुद्दों पर काम करती हैं। इसी के एक इवेंट में शामिल होने के दौरान सनी ने बताया, 'एक शख्स ने मुझे सोशल मीडिया पर धमकी दी कि वो मेरे घर आकर नुकसान पहुंचाएगा। उस समय डेनियल भी देश से बाहर थे।'

पढ़ें- 'फिरंगी' में हीरोइन को छू तक नहीं पाए कपिल शर्मा, खुद बताया क्या थी वजह
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी
सनी ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर फैन भी हैं तो हेटर भी। धमकी देने के बाद वो शख्स मेरे घर के बाहर आ गया और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। मुझे बहुत डर लग रहा था। मैं घर पर अकेली थी। मैं हाथ में चाकू लिए दरवाजे के पास खड़ी रही। इस घटना ने मुझे बुरी तरह डरा दिया था।'

पढ़ें- लता मंगेशकर को इस सिंगर ने दी थी कांटे की टक्कर, अफेयर में पड़ीं और 12 साल पहले छोड़ दिए फिल्मी गाने

4 of 5
सनी लियोनी
सनी बताती हैं कि इस घटना के बाद उन्होंने वो घर बदल दिया। सनी का कहना है कि लोग थोड़ी देर की पॉपुलैरिटी के लिए इस तरह की हरकत कर देते हैं। लेकिन ये खतरनाक है। हमें ऐसी चीजों के लिए जागरूक होना जरूरी है। कुछ लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया पर होने वाली ऐसी हरकतों से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी
सनी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग उनके साथ हैं। वो अब मजबूत बन गई हैं। हमें ऐसे मामलों में दूसरों की मदद करनी चाहिए। बता दें कि सनी लियोनी को दबंग 3 में आइटम सॉन्ग का ऑफर मिला है। सनी एक के बाद एक आइटम सॉन्ग कर रही हैं और वो हिट भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें