फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की वजह से करणजीत कौर बनीं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने निजी जिंदगी पर किए बड़े खुलासे

Fri, 19 Jul 2019 03:36 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny leone - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर सनी लियोनी किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। फिल्मों के अलावा सनी लियोनी अब एक बिजनेस वूमेन के तौर पर भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बाजार में लांच किए हैं। सनी लियोनी फिल्मों और बिजनेस के अलावा अपने अतीत की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Daniel Weber and Sunny Leone - फोटो : instagram
हाल ही में सनी लियोनी ने अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी, परिवार और पति को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर की तारीफ करते उन्हें अपनी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बताया। अभिनेत्री के अनुसार उन्हें सनी लियोनी बनाने में डेनियल वेबर का अहम योगदान रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone - फोटो : social media
सनी लियोनी ने कहा- 'हर कोई मुझे और डेनियल को जानता है लेकिन ये उनकी (डेनियल वेबर) जिंदगी का बेहद छोटा प्रतिशत है। मुझे सनी लियोनी बनाने में डेनियल का अहम योगदान रहा है। अगर डेनियल नहीं तो सनी लियोनी कुछ भी नहीं। डेनियल ने मुझे सपनों के पीछे चला और उन्हें पूरे करने के लिए जुनूनी बनाया। वह बहुत ही टैलेंटेड इंसान हैं।' 

4 of 5
sunny leone
आपको बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करणजीत कौर है, लेकिन पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सनी लियोनी कर लिया था। सनी लियोनी की मुलाकात डेनियल वेबर से पोर्न फिल्मों के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सनी और डेनियल ने शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone - फोटो : file photo
सनी लियोनी ने भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' के सीजन पांच में नजर आईं थी। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरी। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था।  इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें