'ससुराल सिमर का' और 'केसरी नंदन' जैसे हिटी टीवी सीरियल में काम कर चुके चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह की कार हादसे में मौत हो गई । इस घटना के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में है । शिवलेख के पैरेंट्स की हालत गंभीर है । उनका इलाज चल रहा है । शिवलेख 14 साल के थे । ये दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ।
विज्ञापन
2 of 6
shivlekh
- फोटो : social media
शिवलेख के निधन पर कई टीवी एक्टर्स ने अपना दुख जाहिर किया है । शिवलेख के कोएक्टर दक्ष अजीत सिंह ने कहा, 'केसरी नंदन के सेट पर हम मिले और हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी । वो एक टैलेंटेड लड़का था । मैं उससे उम्र में थोड़ा बड़ा था । वो जिंदगी और आध्यात्म के बारे में मुझसे बात करता था' ।
विज्ञापन
3 of 6
shivlekh
- फोटो : social media
'वो मेरे पास आकर बहुत सवाल पूछता था और मैं उसके सवालों के जवाब देने की कोशिश करता था । कभी-कभी हम दोनों 3-4 घंटे तक बात करते रहते थे । हम 2 बीएचके फ्लैट में साथ रहते थे । हर रात वो मुझसे आकर पूछता था, दक्ष भइया आपने खाना खाया । ओके गुड नाइट ।'
4 of 6
shivlekh
- फोटो : social media
'केसरी नंदन के सेट पर उसने आखिरी बार मुझसे बोला था- बाकी सबका तो पता नहीं लेकिन आपसे दोबारा जरूर मिलूंगा मुंबई जाके । आपसे कुछ अलग ही कनेक्शन हो गया है । मैं उसे बहुत याद करूंगा ।' शिवलेख की कोएक्टर आस्था चौधरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की ।
विज्ञापन
5 of 6
shivlekh
- फोटो : social media
टीवी सीरियल 'अग्नि कुंड' में शिवलेख के साथ काम कर चुके एक्टर करण गोदवानी ने कहा, 'ये बात सुनने के बाद मैं रात में सो नहीं पा रहा हूं । हमने बहुत सारे अच्छे पल साथ में बिताए। एक बार वो सेट पर गर्मी होने की वजह से बेहोश हो गया था । हम सब उसकी देखभाल कर रहे थे । उसकी मां रोने लगी थीं ।'
बता दें कि शिवलेख सिंह जी-टीवी के इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, सोनी टीवी के संकटमोचन हनुमान, कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का, सब टीवी के खिड़की, बालवीर, श्रीमान जी, श्रीमती जी, बिग मैजिक के अकबर बीरबल में नजर आ चुके हैं। शिवलेख एक्टिंग को काफी पसंद करते थे और भविष्य में बॉलीवुड में भी बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते थे।