फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडल्ट फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक, इस शख्स ने दिया सनी लियोनी का साथ, बायोपिक में होंगे कई खुलासे

Fri, 13 Jul 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एडल्ट फिल्म स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी की बायोपिक ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ सुर्खियों में है। बीते दिनों इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था। सनी के फैंस और दर्शकों को उनकी बायोपिक का ट्रेलर इतना पसंद आया कि वह सोशल मीडिया पर वायल हो गया। वहीं सनी लियोनी भी इस वेब सीरीज के बारे में नए-नए खुलासे करके फैंस का उत्साह बढ़ाती रहती है। फिल्म ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ जुड़ा उन्होंने एक और खुलासा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वेब सीरीज ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ 16 जुलाई को डिजीटल प्लटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। रिलीज से पहले सनी लियोनी बायोपिक के किरदारों के जरिए अपनी जिंदगी में आए बदलावों को भी सोशल मीडिया पर बता रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके ऐसे ही एक खास इंसान का खुलासा किया है जो उनकी जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव लेकर आया।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ में उनके पती डेनियल वेबर का किरदार निभा रहे एक्टर और मॉडल मार्क बकनर की तस्वीर शेयर की है। साथ ही पति डेनियल वेबर को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, 'मिलिये उस इंसान से जिसने मेरी जिंदगी में मजबूत खंभे की तरह साथ दिया।'
 

4 of 5
पता हो कि सनी बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एडल्ट फिल्म इंड्रस्ट्री का जाना-माना चेहरा थीं। वह भारतीय टीवी पर पहली साल 2011 में 'बिग बॉस' सीजन पांच में नजर आईं थीं। इसके बाद सनी ने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'बिग बॉस' के घर में रहते हुए सनी लियोन को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म-2' के लिए साइन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'जिस्म-2' के बाद सनी ने बॉलीवुड में 'रागनी एमएमएस-2' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में भी कीं। अब सनी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गई हैं। सनी अपनी जिंदगी के इस पूरे सफर को वेब सीरीज के द्वारा बयां करना चाहती हैं। आपको बता दें कि सनी लियोनी की ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ को लेकर उनके फैंस काफी उत्सुक हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें