फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 लाख की धोखाधड़ी के आरोप पर बोलीं सनी लियोनी, गलत जानकारी हमेशा खतरनाक होती है

Mon, 08 Feb 2021 06:52 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी - फोटो : Social media

सनी लियोनी ने खुद पर लगे धोखाधड़ी के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा है कि आधी जानकारी उतनी ही खतरनाक होती है जितनी गलत रिपोर्टिंग। यह कहकर उन्होंने उनके खिलाफ फैली धोखाधड़ी की बातों का खंडन किया।

विज्ञापन

2 of 6
sunny leone - फोटो : instagram

बता दें कि पिछले सप्ताह केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम के एक निजी रिजॉर्ट में उनसे पूछताछ की थी। कोच्चि में एक इवेंट मैनेजर द्वारा कथित धोखाधड़ी मामले में दायर एक शिकायत के बाद पूछताछ की गई थी। अब सनी ने संबंधित सौदे में समय पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

3 of 6
sunny leone - फोटो : instagram

कोच्चि और उसके आसपास कार्यक्रम का संचालन करने वाले आर. शियास ने केरल के डीजीपी के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सनी ने राज्य में विभिन्न उद्घाटन समारोह में भाग लेने का वादा किया। इसके लिए उनसे 29 लाख रुपये भी लिए थे। लेकिन वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुईं। ये मामला 2019 की घटना से संबंधित है।

4 of 6
sunny leone - फोटो : instagram

सनी ने अब आयोजकों पर गलत जानकारी साझा करने का आरोप लगाया है और उम्मीद है कि कानून न्याय करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी खतरनाक आधी जानकारी है उतना ही खतरनाक लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाना भी है। इस बात को मेरे खिलाफ गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन

5 of 6
sunny leone - फोटो : instagram

सनी बोलीं कि एक कलाकार के रूप में काम ही मेरे लिए पूजा है। मैंने आयोजकों से कई बार कहा लेकिन वे एक निर्धारित तिथि के लिए प्रतिबद्ध नहीं थे। यह एक ट्रिक है किसी कलाकार को बांध के रखने की। मैंने कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। हम मेहनत करके, जान जोखिम में डालकर काम करते हैं और ये लोग अंत में समय पर भुगतान नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी - फोटो : Instagram

फिलहाल सनी लियोनी तिरुवनंतपुरम जिले में हैं, जहां वह ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ के नए सीजन की शूटिंग कर रही हैं। वहीं इस मामले में खबरें आईं कि सनी ही नहीं बल्कि और भी कलाकार हैं जिन्होंने आयोजकों के इस रवैये का सामना किया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें