फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत द्वारा खालिस्तानी कहने पर भड़के दिलजीत दोसांझ, बोले- ये पंजाबी तुम्हें बहुत चुभते हैं?

Mon, 08 Feb 2021 06:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
अभिनेत्री कंगना रणौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कंगना दिलजीत पर जैसे ही कोई तंज कसती हैं, उसके बाद सिंगर भी उन्हें पलटकर जवाब दे देते हैं। पिछले दिनों से ये सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। अब एक बार फिर से दिलजीत ने कंगना के एक बयान पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
दरअसल, एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने दिलजीत को लेकर कहा था कि, 'मैंने दिलजीत को ओपन चैलेंज दिया था कि वे सिर्फ एक बार कह दें कि वे खालिस्तानी नहीं है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। युवाओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, उन्हें खालिस्तान के बारे में एक सपना दिखाया गया है।'
विज्ञापन

3 of 6
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
अब कंगना के इस कमेंट पर दिलजीत को गुस्सा आ गया और उन्होंने एक्ट्रेस को फटकार लगाई है। पंजाबी सिंगर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'टीवी पर बैठकर अपने आपको देशभक्त बताते हैं। ऐसे बात करते हैं, जैसे पूरा देश उनके लिए ही है। जब-जब जरूरत पड़ी है, तब-तब पंजाबियों ने देश के लिए जान दी है। रब न करे, लेकिन अगर आज भी जरूरत पड़ी तो फिर पंजाबी आगे होंगे। ये पंजाबी तुम्हें बहुत चुभते हैं?'
 

4 of 6
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : twitter@KanganaTeam, instagram/diljitdosanjh
दिलजीत ने आगे लिखा, 'टीवी इंटरव्यू...तुमने मुझसे यह पूछ लिया, मैंने तम्हे यह जवाब दे दिया। यह क्या ड्रामा है? वे देश के बारे में बात करते हैं, पंजाब के बारे में बात करते हैं। वे बहस को अलग एंगल पर ले जाना चाहते हैं। तुम हमें अपने अनुसार प्रोजेक्ट करना चाहती हो। वाह।'
 
विज्ञापन

5 of 6
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
सिंगर अन्य पोस्ट में लिखा, 'देश में आग लगाने का काम तो ये सो-कॉल्ड मास्टर-मास्टरनी करते हैं। मुझे पता है कि गंदगी का जवाब देना ठीक नहीं है। लेकिन ये सिर पर ही चढ़े जाते हैं। हर बार चुप रहना ठीक नहीं। कल को ये किसी को कुछ भी बना देंगे। पंजाबी अभी जिंदा हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत - फोटो : फाइल
बता दें कि पिछले दिनों किसान आंदोलन के समर्थन में विदेशी सेलेब्स ने ट्वीट किया था। जिसमें अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग शामिल थे। रिहाना के ट्वीट के बाद दिलजीत ने उनकी जमकर तारीफ की थी और उनके सम्मान में गाना 'रिरि-रिहाना' भी रिलीज किया था। इसके बाद कंगना दिलजीत पर भड़क गईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें