फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चाय बनाने लगीं सनी लियोन, तस्वीर देखकर लोगों ने पूछ ली ऐसी बात

Tue, 13 Mar 2018 10:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन पिछले कुछ समय से अपनी बोल्ड तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर चर्चा में हैं। लोग उनकी इन तस्वीरों पर तरह तरह की बातें बनाते हैं। इस बार भी एक तस्वीर को लेकर सनी को ट्रोल किया जा रहा है। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी लियोन चाय बनाती हुई नजर आ रही हैं लेकिन सनी का चाय बनाने का तरीका थोड़ा अलग है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सनी ने पिंक कलर की क्यूट सी केतली को एक डंडे के सहारे लटका रखा है। वहीं केतली के नीचे सनी लाइटर जलाती दिख रही हैं। इस तस्वीर पर सनी ने कैप्शन देते हुए लिखा है- 'कृपया सिर्फ लाइटर से ही चाय न बनाएं। यह बिलकुल काम नहीं करता। मैंने इसे ट्राई किया। लेकिन फेल हो गई lol'
विज्ञापन

3 of 4
सनी की ये तस्वीर देख लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इस तस्वीर को देख लिखा है- 'वाह! क्या टेकनीक है, बिलकुल नई और बहुत तेज।' तो दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा है- 'बन गई क्या मैडम जी।' एक यूजर ने लिखा है- 'बहुत सारे लाइटर्स का इस्तेमाल करो, क्या पता काम कर जाए।' तो कुछ लोगों ने इसे 'बीरबल की खिचड़ी' कहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि सनी लियोन सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले सनी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपने हाथ में एक मेंढक लेकर बैठी हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए सनी ने लिखा था- इसे किस करने के बाद भी यह प्रिंस में नहीं बदला। सनी की इस तस्वीर पर भी वह बहुत ट्रोल हुई थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें