फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बीमार हैं सनी लियोनी या शूटिंग सेट पर हो गईं हैं घायल? जानें सच्चाई

Wed, 26 Feb 2020 08:51 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सनी लियोनी के अनगिनत चाहने वाले हैं, ऐसे में जब हाल ही में सनी लियोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई तो अभिनेत्री के कई फैंस परेशान हो गए। इस तस्वीर में सनी लियोनी की पीठ पर अजीब से निशान नजर आ रहे हैं। 

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही सोशल मीडिया पर सनी लियोनी की पीठ पर निशान वाली तस्वीर सामने आई तो कुछ फैंस परेशान हो गए और सवाल करने लगे कि क्या सनी लियोनी बीमार हैं, या फिर उनको शूटिंग सेट पर चोट लग गई। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही खुद सनी लियोनी ने वीडियो शेयर कर सभी सवालों के जवाब दे दिए।

3 of 5
sunny leone - फोटो : amar ujala
दरअसल सोशल मीडिया पर सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सनी लियोनी पीठ पर मेकअप करवाती नजर आ रही हैं।वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट सनी लियोनी की पीठ पर आर्टिफिशियल स्किन लगा रही हैं। सनी लियोनी ने इस वीडियो को साझा करते हुए जानवरों को नुकसान ना पहुंचाने का संदेश दिया है।
 

4 of 5
Sunny Leone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि सनी लियोनी ने PETA के लिए वीडियो को शूट किया है और सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो पेटा के वीडियो का बिहाइंड का सीन शूट है। इस वीडियो के साथ ही सनी ने कैप्शन में लिखा, 'इतने सारे अद्भुत वैगन जूते, बैग और जैकेट चुनने के लिए। पर्यावरण को चोट पहुंचाने और किसी चीज को पहनने के लिए जानवरों की हत्या करना का कोई कारण नहीं होता है।'
विज्ञापन

5 of 5
sunny leone - फोटो : instagram
बात सनी लियोनी के फिल्मी करियर की करें तो सनी लियोनी ने साल 2012 ने फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सनी लियोनी कई फिल्मों और आइटम नंबर्स में भी नजर आईं। सनी जल्दी ही फिल्म 'कोका कोला' , 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में नजर आएंगी। याद दिला दें कि सनी लियोनी बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें