ग्रीन कलर के इस ड्रेस में सन्नी स्माइल देते हुए काफी प्यारी दिख रहीं हैं। वैसे कुछ भी कहें सन्नी देसी अंदाज में काफी खूबसूरत लगती हैं।
सनी लियोनी को उनके पति डेनियल वेबर ने ट्वीट कर जन्मदिन और मदर्स डे की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ' हैप्पी बर्थडे सनी लियोनी, पहले मदर्स डे की बधाई। आप लाखों में एक मेरे लिए अद्भुत हो। हमारे जीवन में एक और क्रेजी चैप्टर की शुरुआत हो रही है। हमारी फैमिली को बढ़ाने के लिए बहुत धन्यवाद।' इसके साथ ही डेनियल वेबर ने इस ट्वीट को कई लोगों को टैग किया है।