फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे: इन बॉलीवुड स्टार्स ने मां को लेकर कही रुला देने वाली बातें, जानिए क्या कह गया यह सुपरस्टार

Sun, 13 May 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
mothers day
सोशल मीडिया पर 'मदर्स डे' के मैसेज की बौछार आ गई है। हर किसी ने इस खास दिन को खूबसूरत बनाने के लिए अपनी मां के नाम एक खास संदेश लिखा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपने दिल की बात फैंस के साथ शेयर की। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किसने क्या कहा?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Karan Johar
करण जौहर
फिल्म डायरेक्टर करण जौहर दो बच्चों के पिता हैं। इस खास दिन पर करण ने न केवल अपनी मां के नाम इमोशनल मैसेज लिखा बल्कि खुद को भी अपने बच्चों की मां बताया।करण जौहर ने ट्वीट किया - 'मैं मां से बहुत प्यार करता हूं और खुद के मां होने पर गर्व महसूस करता हूं।'
 

 
विज्ञापन

3 of 9
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा 
'मदर्स डे' पर मां के लिए अपनी दिल की बात कहने से प्रियंका भी खुद को रोक नहीं सकीं। प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करके अपनी मां को इस खास दिन की बधाई दी है। प्रियंका चोपडा़ ने ट्वीट किया - 'मैं इसको और देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं सकती। मेरी बॉस लेडी मां हमेशा सीन्स से पीछे रहने में यकीन करती हैं। मदर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।'
 

 

4 of 9
sushmita sen
सुष्मिता सेन
'मदर्स डे' पर सुष्मिता सेन ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है। सुष्मिता ने ट्वीट किया - 'मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं मां। हमें जब भी जो भी जरूरत लगी मां ने उसे पूरा किया। दुर्गा और शक्ति के इस खास दिन को सेलिब्रेट कीजिए।' 
 


 

 
विज्ञापन

5 of 9
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। 'मदर्स डे' पर ऐश्वर्या ने अपनी मां और आराध्या के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। ऐश्वर्या ने लिखा- 'आपने मुझे पूरा किया है। हैप्पी मदर्स डे मां।'
   
विज्ञापन

6 of 9
amitabh
अमिताभ बच्चन
'मदर्स डे' पर बॉलीवुड के महानायक ने भी अपनी मां तेजी बच्चन को याद करते हुए पुरानी तस्वीर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया - 'माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा नहीं है। माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय नहीं है। मातृदिवस के पावन अवसर पर मातृशक्ति को नमन।' 
 

 
विज्ञापन

7 of 9
Sonam Kapoor
सोनम कपूर
हाल ही में आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने 'मदर्स डे' पर अपनी मां सुनीता कपूर की तस्वीर शेयर की है। सोनम कपूर ने लिखा - 'मां ने ही मुझे सब कुछ सिखाया फिर चाहे किसी चीज को लेकर पैशनेट होना हो या फिर स्टाइल। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं।' 
 

8 of 9
Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा 
परिणीति चोपड़ा  ने इस खास दिन पर लिखा -'वैसे तो इस दिन को एक दिन सेलिब्रेट करना सिर्फ फॉर्मेलिटी होती है। हर दिन मदर्स डे होता है। हैप्पी मदर्स डे मां।'
 

 
विज्ञापन

9 of 9
Dhanush
धुनष 
'मदर्स डे' पर फिल्म स्टार धनुष ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें दो महिलाएं उनके साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ धनुष ने लिखा - 'हैप्पी मदर्स डे मां।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें