फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोनी को पति ने शादी की सालगिरह पर दिया हीरों से जड़ा ये नायाब तोहफा, अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो

Sat, 10 Apr 2021 01:32 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

अभिनेत्री सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सनी और डेनियल वेबर की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। कनाडा में कई सालों तक एडल्ट फिल्मों में काम करने के बाद सनी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि, सनी लियोनी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपना कदम जमाने के लिए कड़ी मशक्कत की। अब उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैंस फॉलोइंग है। हाल ही में मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदने के बाद चर्चा में थीं।

विज्ञापन

2 of 6
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

शुक्रवार को सनी लियोनी और डेनियल ने शादी की 10वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर पति ने हसीन पत्नी सनी को एक बेहद खूबसूरत तोहफा दिया। डेनियल ने इस खास मौके पर सनी को नायाब हीरे के हार से नवाजा। ये उपहार पाकर सनी की खुशियों का ठिकाना न रहा और उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को भी अपनी खुशियों में शामिल किया।

विज्ञापन

3 of 6
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

इसके साथ ही सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर डेनियल वेबर को दिल से धन्यवाद भी कहा। उन्होंने इस डायमंड नेकलेस को पहनकर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'हमारी 10वीं सालगिरह पर मुझे हीरों का तोहफा देने के लिए डेनियल वेबर आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। सच में ये एक सपना है। हमने शादी के 10 साल और हमारी जिंदगी के 13 साल एक साथ बिताए। जो वादा हमदोनों ने एक बातचीत के दौरान किया वो हमें आज यहां ले आया। आपसे प्यार करती हूं।’
 

 

4 of 6
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

सालगिरह के मौके पर सनी ने एक और पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए डेनियल को सालगिरह की शुभकामनाएं दी थीं। अभिनेत्री ने लिखा था 'मैं जिस शख्स से प्यार करती हूं, उसे 10वीं सालगिरह मुबारक हो। मैं प्रार्थना करती हूं कि हम इस जीवन को हमारे मरने के दिनों तक साथ जिएं। आप मेरी ताकत और मेरे हीरो हैं। लव यू बेबी।' वहीं, डेनियल ने भी सनी के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर सालगिरह की मुबारकबाद दी थी।

 

विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी, डेनियल वेबर और बच्चे - फोटो : Insatagram- @sunnyleone

बता दें कि सनी और डेनियल के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी को सनी ने गोद लिया था जिसका नाम निशा कौर वेबर है। बेटी को गोद लेने के बाद ही दोनों सरोगेसी से जुड़वां बेटों नोह और अशर के माता-पिता बने थे। हाल ही में सनी ने मुंबई के अंधेरी में एक फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सनी ने ये प्रॉपर्टी अपने असली नाम यानी करण जीत कौर वोहरा के नाम से खरीदी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी - फोटो : Insatagram- @sunnyleone
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही विक्रम भट्ट की एक्शन सीरीज 'अनामिका' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'रंगीला' और 'वीरमादेवी' में दिखाई देंगी। वहीं, सनी साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। बता दें कि फिलहाल लोकप्रिय रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला सीजन-13’ को होस्ट कर रही हैं। सनी ने इस शो को होस्ट करना सीजन 7 से शुरू किया था जो अब तक जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें