फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से भारत नहीं विदेश में हैं सनी लियोनी, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mon, 11 May 2020 04:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के कहर के चलते देश में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से सितारे सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ जहां कुछ सितारे अपने शौक पूरे कर रहे हैं तो वहीं कुछ सितारे अपने परिवार और फैंस को वक्त दे रहे हैं। इस बीच सनी लियोनी ने एक पोस्ट किया है जो चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते रविवार को पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया गया। बॉलीवुड के सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को मदर्स डे की बधाई दी। अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी मदर्स डे पर बेहद खास तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। साथ ही अपने फैंस और मांओ को मदर्स डे की शुभकामानाएं दी। 
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बच्चों के साथ अपनी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके तीनों बच्चें नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन से पता लग रहा है कि सभी लॉस एंजिल्स के एक गार्डन की सीढ़ियों पर बैठे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सनी लियोनी ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'सभी मांओं को हैप्पी मदर्स डे। आपकी जिंदगी में जब बच्चे होते हैं तो आपकी प्रथिमिकताएं और बढ़ जाती हैं'। 
 

4 of 5
सनी लियोनी और एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने कैप्शन में आगे लिखा, 'मुझे और डेनियल को अपने बच्चों को वहां ले जाने का मौका मिला जहां वह जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। वह लॉस एंजिल्स में हमारा घर और उसका सीक्रेट गार्डन है। मुझे पता है कि मेरी मां ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा होगा। मैं आपको याद करती हूं मां, हैप्पी मदर्स डे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोनी का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं सनी लियोनी के अलावा उनके पति डेनियल वेबर ने भी सोशल मीडिया पर लॉस एंजलिस की अपनी तस्वीर साझा की है। सोशल मीडिया पर डेनियल वेबर का तस्वीर और पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है।
 

पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत पर अनुपम खेर ने जाहिर की चिंता, किया ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें