फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी को मात देने परिवार संग निकलीं सनी लियोन, बच्चों की स्मार्टनेस तैमूर पर पड़ी भारी

Mon, 03 Jun 2019 08:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अमिताभ बच्चन जैसे सितारे तो इस मुसीबत के बारे में अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी परेशानी का इजहार कर रहे हैं, लेकिन इस सबके बीच सनी लियोन को अपने बच्चों समेत खुले में घूमते देख लोग हैरान रह गए। सनी अपने परिवार संग घूमने निकली थीं और इसी दौरान पूरा परिवार कैमरों में कैद हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
सनी लियोन - फोटो : मुंबई टीम
अभिनेत्री सनी लियोन बीती शाम परिवार संग समय बिताते हुए नज़र आईं। सनी के साथ पति समेत यहां तीनो बच्चे भी हैं। एक तरफ अशर को खुद सनी ने गोद में ले रखा है, तो वहीं नोआह नैनी की गोद में हैं। अशर और नोआह की स्मार्टनेस ऐसी है कि ये बच्चे सीधे सीधे तैमूर को टक्कर दे सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
सनी लियोन - फोटो : मुंबई टीम
सनी लियोन अरसे बाद कैजुअल अवतार में नज़र आईं। हल्के नीले रंग की टी शर्ट और नीचे सफेद स्ट्राइप्ड पैंट्स पहने सनी अपना समर लुक सेट कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पति डैनियल ने बेटी निशा का हाथ पकड़ रखा है। 
विज्ञापन

4 of 4
सनी लियोन - फोटो : अमर उजाला
बेटी निशा ने भी अपनी मां सनी की तरह की स्ट्राइप्ड पैंट्स पहनी हैं। उनके चहरे का लुक उनकी मासूमियत को साफ साफ झलका भी रहा है। पिता डैनियल का हाथ पकड़े वह सीधे कैमरे की ओर ही ताक रही हैं। डैनियल यहां हमेशा की तरह ऑल ब्लैक अवतार में हैं। इस टी शर्ट से उनके कई सारे टैटू भी नज़र आ रहे हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें