फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन की इस डिमांड से अवाक रह गया था निर्देशक, तुरंत हटा दिया था फिल्म से

Fri, 21 Jul 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
सनी लियोन
बहुत ही कम ऐसे स्टार होते हैं जो विदेशी सरजमीं पर कम समय में लोकप्रियता हासिल कर पाते हैं। सनी लियोन भी ऐसे ही स्टार्स में शुमार हैं। कनाडा की रहने वाली पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोन चंद सालों में ही बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में शुमार हो गई। आज उनकी लोकप्रियता इतनी है कि शाहरुख से लेकर आमिर तक उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं।'
विज्ञापन

2 of 7
सनी लियोन
सनी लियोन ने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा थे। फिल्म तो कुछ खास चली नहीं लेकिन इसमें सनी के काम को नोटिस किया गया। उनके हॉट और बोल्ड अंदाज ने बाकी हीरोइनों के भी छक्के छुड़ा दिए थे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी लियोन 'जिस्म 2' से नहीं बल्कि मोहित सूरी की फिल्म 'कलयुग' से डेब्यू करने वाली थीं ?
विज्ञापन

3 of 7
सनी लियोन
ये सच है। सनी लियोन को बेशक लोगों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में देखने के बाद जाना लेकिन बॉलीवुड में उनके नाम के चर्चे पहले से ही थे। तभी तो मोहित सूरी उन्हें 'कलयुग' में लेने का मन बना चुके थे। फिल्म का ऑफर लेकर मोहित सूरी ने सनी लियोन को अप्रोच भी किया।

4 of 7
सनी लियोन
सनी लियोन ने उनके सामने जो डिमांड रखी उससे मोहित सूरी अवाक रह गए और मजबूरन उन्हें सनी लियोन को फिल्म में लेने का फैसला बदलना पड़ा।

दरअसल सनी लियोन ने इस फिल्म के लिए मोहित सूरी से फीस के तौर पर 6 करोड़  रुपये मांग लिए।
विज्ञापन

5 of 7
सनी लियोन
'कलयुग' फिल्म 2005 में आई थी और उस वक्त के हिसाब से इतनी फीस मोहित सूरी को अपने बजट से बाहर लगी। इसीलिए मोहित सूरी ने सनी लियोन को फिल्म में लेने का फैसला बदल दिया।
विज्ञापन

6 of 7
सनी लियोन
मोहित सूरी ने बाद में ये फिल्म अपनी बहन स्माइली सूरी, दीपल शॉ और अमृता सिंह जैसी हीरोइनों के साथ बनानी पड़ी। फिल्म में कुनाल खेमू और इमरान हाशमी लीड रोल में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunny leone
इस फिल्म के करीब सात साल बाद सनी लियोन ने भट्ट कैंप की फिल्म 'जिस्म 2' से डेब्यू किया। दोनों ही फिल्में भट्ट कैंप की थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें