फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Leone-Daniel Weber: सनी ने घंटों कराया था डेनियल को इंतजार, फिर पहली ही डेट पर हार बैठी थीं अपना दिल

Fri, 20 Jan 2023 10:00 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : अमर उजाला
'ऐसा सहारा बनेंगे तुम्हारा कि कभी टूट न पाओगे और इतना चाहेंगे तुम्हें कि, कभी रूठ न पाओगे.....' इस लाइन में बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की लव स्टोरी समाहित है। कैसे.......? उसका पता अभी आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़कर लगेगा। यह कहानी बोल्ड फिल्मों से निकलकर बॉलीवुड में छाई एक खूबसूरत लड़की और उसके शहजादे की है, जिनकी शादी को आज यानी 20 जनवरी को 12 साल हो गए हैं। तो चलिए आज सनी लियोनी की शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको उनकी और हर कदम पर अपनी बीबी का साथ देने वाले डेनियल वेबर की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं....
विज्ञापन

2 of 6
सनी लियोनी, डेनियल वेबर - फोटो : insta
ऐसे हुई पहली मुलाकात
फिल्मी पर्दे पर किसी ख्वाबों की शहजादी की तरह लगने वाली सनी लियोनी को उनके ख्वाबों का शहजादा एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिला था। एडल्ट फिल्मों की क्वीन सनी लियोनी और डेनियल की मुलाकात बेहद ही साधारण तरीके से हुई थी। लास वेगास में दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में क्लब पहुंचे थे। दो ब्रेकअप के दर्द से गुजर चुकीं सनी लियोनी में जहां डेनियल के लिए किसी भी तरह की भावनाएं नहीं थीं, वहीं  डेनियल उन्हें पहली ही नजर में देखते ही पसंद करने लगे थे। डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया था, लेकिन अभिनेत्री ने मना कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी इतने खराब रिलेशनशिप्स से गुजरने के बाद जहां किसी भी रिश्ते की तरफ आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थीं, वहीं डेनियन सनी से किसी भी तरह अपने दिल के तार जोड़ने के लिए बेकरार थे। ऐसे में डेनियल ने किसी तरह से सनी लियोनी का नंबर और उनकी ईमेल आईडी पता कर ली थी। इसके बाद डेनियल ने सनी को फूल और ईमेल भेजने शुरू किए, जिसका सिलसिला लंबे समय तक चला। दरअसल, एक तरफ जहां उस वक्त सनी लियोनी की मां का निधन हुआ था, वहीं दूसरी तरफ वह अपने ब्रेकअप को भी नहीं भुला पा रही थीं। लेकिन आखिरकार सनी लियोनी दो महीने बाद इन सबसे बाहर निकलकर डेनियल के साथ पहली बार डेट पर गईं। हालांकि, सनी लियोनी अभी भी अपने मन को नहीं समझा पा रही थीं कि वह डेनियल के साथ डेट करके सही कर रही हैं या गलत।      
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले के लिए चली 'गोलियां', निमृत की कैप्टंसी अब भी बरकरार

4 of 6
सनी लियोनी डेनियल वेबर - फोटो : insta
डेनियल के इस अंदाज से सनी को हुआ प्यार
सनी लियोनी ने पहली डेट पर डेनियल को घंटों तक इंतजार कराया था। दरअसल, पहली ही डेट पर सनी लियोनी घंटों लेट पहुंची थीं, लेकिन डेनियल ने एक जेंटलमैन की तरह उनका इंतजार किया। पहली ही डेट पर सनी लियोनी और डेनियल ने तकरीबन तीन से पांच घंटे साथ में बिताए, जिसका हर लम्हा बहुत ही खास था। डेनियल ने सनी लियोनी को स्पेशल फील कराने के लिए पूरा रेस्टोरेंट बुक कर लिया था। उस रेस्टोरेंट में उन दोनों के सिवाय कोई नहीं था। इतना ही नहीं डेनियल ने सनी को इम्प्रेस करने के लिए सीडी और पूरी दुनिया से लाए फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट में दिया था, जिसे देखकर सनी को डेनियल से वहीं प्यार हो गया था।
विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी डेनियल वेबर - फोटो : social media
डेनियल के प्रपोजल को मना नहीं कर पाईं सनी
सनी लियोनी के अनुसार डेनियल ने ही उन्हें उनकी मां को खोने के दर्द से बाहर निकाला था। डेनियल हर सुख-दुख में उनके साथ रहे। दोनों जब मिले थे, तब सनी डिप्रेशन में थीं। जिंदगी से इतनी निराश हो चुकी थी कि कोई भी लड़का उनकी हालत देखता तो शायद उन्हें छोड़कर चला जाता, लेकिन डेनियल डटे रहे। डेनियल के दिल में अपने लिए इतना डेडिकेशन देखने के बाद दोनों ने तीन साल एक-दूसरे को डेट किया। फिर अचानक एक दिन डेनियल ने उन्हें एक बॉक्स दिया और कहा मेरे पास तुम्हारे लिए एक और रिंग है। सनी को डेनियल के प्रपोज करने का ये तरीका बहुत पसंद आया और उन्होंने फौरन हां कर दी। 
Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर अनुराग ने ठोकी ताल, बोले, घोषणा कर दूं तो पैसे वालों की लाइन लग जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी फैमिली फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम
तीन साल डेट और फिर शादी
तीन साल तक डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली। सनी खुद कई बार बता चुकी हैं कि डेनियल एकदम हसबैंड मटिरियल हैं। इसके बाद दोनों ने 16 जुलाई 2017 को महाराष्ट्र के लातूर के एक अनाथालय से बेटी निशा को गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी। बेटी के बाद सनी और डेनियल की जिंदगी में दो बेटे आए, जिनका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद शानदार जिंदगी बिता रहे हैं।  
Deepika Padukone: इसलिए ब्रह्मास्त्र से काटा गया दीपिका का स्पेशल अपीयरेंस, आइटम नंबर के आंकड़े हैरान कर देंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें