फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर सनी लियोनी ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बेटी भी आईं नजर

Thu, 11 Apr 2019 07:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Leone and Daniel Weber - फोटो : instagram
सनी लियोनी (Sunny Leone) और डेनियल वेबर (Daniel Weber) 11 अप्रैल को अपनी 8वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इन दोनों कपल ने शादी की सालगिरह को अपने तीनों बच्चों के साथ खास अंदाज में मनाया। सनी ने घर पर ही प्राइवेट सेलिब्रेशन रखा था जहां पर उन्होंने केक काटकर इस खास मौके को एन्जॉय किया। खास बात यह है कि यह केक सनी की साढ़े तीन साल की बेटी निशा ने बनाया। इस बात की जानकारी खुद सनी ने सोशल मीडिया पर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Sunny Leone and Daniel Weber - फोटो : instagram
सालगिरह सेलिब्रेशन की तस्वीरों को सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों के साथ सनी ने एक खास कैप्शन भी लिखा। सनी ने लिखा- 'सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं डेनियल। तुम मेरी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा हो। मेरे सबसे अच्छे दोस्त और बच्चों के सबसे अच्छे पिता। खास बात यह है केक मेरी बेटी ने बनाया।' इन तस्वीरों में सनी और डेनियल केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाते हुए, निशा का हाथ पकड़े हुए और एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
sunny leone - फोटो : file photo
सनी और डेनियल की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी। उस समय तक सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं। यह दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया और उन्होंने मना कर दिया। डेनियल ने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी जरूर ले ली थी । 

4 of 5
sunny leone - फोटो : file photo
सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे। सनी की मां का हाल ही में निधन हुआ था । साथ ही वो एक बुरे ब्रेकअप से बाहर आई थीं। सनी को इन सबसे बाहर निकलने में 2 महीने लगे और फाइनली वो डेनियल के साथ डेट पर गईं  लेकिन सनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो डेनियल को डेट करें या नहीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunny Leone and Daniel Weber - फोटो : file photo
डेनियल और सनी अपनी पहली डेट पर पांच घटे तक साथ रहे। दोनों ने खूब बातें की। सनी भी डेनियल से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने डेनियल को एक बुके भेजा और एक सॉरी नोट भी लिखा। कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें