एक्ट्रेस सनी लियोन की बायोपिक 'करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन' जल्द ही आने वाली है। हाल ही में बायोपिक का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है लेकिन ट्रेलर के रिलीज होते ही सनी की ये बायोपिक विवादों में घिर गई है। एसजीपीसी प्रवक्ता दिलजीत सिंह बेदी ने फिल्म का नाम करनजीत कौर रखने पर कहा कि ऐसा करना सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ है। हालांकि अभी तक सनी लियोन की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। ऐसा पहला मौका नहीं है जब सनी लियोन विवादों में घिरी हों इससे पहले भी उनका नाम विवादों से जुड़ चुका है।