फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 3 बच्चों की मां बनीं सनी लियोन, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सबको चौंकाया

Mon, 05 Mar 2018 01:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सनी लियोन अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा बच्चों के प्रति खास लगाव के चलते भी सनी खबरों में रहती हैं। पिछले वर्ष 2017 में निशा नाम की बच्ची को गोद लिया था। अब खबर है कि सनी लियोन एक बार फिर मां बनीं हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
सनी लियोन दो जुड़वां बच्चों की मां बनीं हैं। सनी के दोनों बेटों के नाम नोआह और अशर हैं। ऐसा कर सनी और डेनियल ने सभी को एक बार फिर चौंका दिया है। सनी लियोन ने ट्विटर पर अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की है। दोनों सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 4
सनी लियोन ने लिखा, "भगवान की योजना! 21 जून, 2017 का दिन था, जब डेनियल और मुझे पता चला कि हम शायद कुछ ही समय में तीन बच्चों के माता-पिता बन सकते हैं। हमने परिवार बसाने की कोशिश की और इतने सालों बाद अब अशर सिंह वेबर, नोआह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ हमारा परिवार पूरा हो गया है।"

 
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने कहा, "हमारे बेटों ने कुछ सप्ताह पहले ही जन्म लिया था, लेकिन कई वर्षो से वे हमारे दिलों और आंखों में जीवित थे। भगवान ने हमारे लिए कुछ खास योजना बनाई थी और हमें एक बड़ा परिवार दिया है। हम अपने तीन खूबसूरत बच्चों के गौरवशाली माता-पिता हैं। सभी के लिए सरप्राइज।"
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें