फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की दोनों बेटियों के खिलाफ कमेंट होने पर भड़कीं अंशुला, फैन को करारा जवाब देकर फिर पुचकारा

Mon, 05 Mar 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन और अंशुला कपूर पिता बोनी कपूर के साथ इस कठिन घड़ी में मजबूती के साथ खड़े रहे। श्रीदेवी के अचानक निधन से बोनी कपूर टूट चुके हैं। श्रीदेवी के लिए लिखी गई उनकी आखिरी पोस्ट में उन्होंने अंशुला और अर्जुन के सपोर्ट को सराहा। इस बीच अंशुला ने सामने आकर अपनी सौतेली बहनों का साथ दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
अर्जुन ने पंजाब में नमस्ते इंगलैंड की शूटिंग फिर से शुरू कर ली है लेकिन अंशुला अब भी अपने पिता के साथ हैं। अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें हर स्थिति का डटकर सामना करने की बात लिखी है। इसी पोस्ट पर अर्जुन कपूर के एक फैन ने जाह्नवी और खुशी कपूर को अपशब्द लिखे। 
विज्ञापन

3 of 4
अंशुला के इस पोस्ट पर अर्जुन के एक फैन ने जाह्नवी और खुशी के साथ-साथ बोनी कपूर को भी बुरा भला लिखा। इसके बाद अंशुला ने अपने पिता और बहनों का साथ देते हुए उस फैन का कमेंट डिलीट कर दिया। अंशुला ने लिखा कि वे अपनी बहनों के लिए ऐसे अपशब्द बर्दाश्त नहीं करेंगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
anshula
अंशुला ने लिखा, 'मेरी बहनों के बारे में कुछ भी बुरा भला कहने या अपशब्द इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। मुझे यह कतई पसंद नहीं और इसी लिए आपके कमेंट मैने डिलीट कर दिए हैं। हालांकि भाई और मेरे लिए आपके प्यार को मैं समझ सकती हूं। अपके प्यार के लिए धन्यवाद।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें