फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roving Camera: सनी लियोनी से राजकुमार राव तक, कुछ ऐसे नजर आया सेलेब्स का स्वैग

Tue, 09 Jul 2019 08:09 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Leon - फोटो : amar ujala mumbai
बच्चों के लिए नए प्ले स्कूल की शुरूआत करने के अलावा फिल्मी जगत की मोस्ट गूगल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने पति संग एक और नई शुरूआत की है। ये नई शुरूआत सनी लियोनी की खास लॉन्जरी की है। इसी इवेंट पर सनी के साथ यहां उनते पति डैनियल वेबर भी नज़र आए।
विज्ञापन

2 of 5
Sonal Chauhan - फोटो : amar ujala mumbai
वेब सीरीज़ स्काइफायर से फिल्मी जगत में वापसी कर चुकीं जन्नत एक्ट्रेस सोनल चौहान एक बार फिर मीडिया में नज़र आने लगी हैं। मायानगरी के एयरपोर्ट पर नज़र आई सोनल एक बार फिर फैशन से अप टू डेट रहने लगी हैं। ये तस्वीर इसी बात का सबूत भी है। आज के फैशन अनुसार गुलाबी ओवर साइज्ड टॉप और नीचे मिनी स्कर्ट पहने सोनल खूब जच रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shanaya Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
कपूर खानदान की नई-नई बनी सैलेब में से एक शनाया कपूर भी इस वक्त काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। संजय कपूर की बेटी शनाया अभी तो अपनी कजन बहन जान्हवी कपूर की फिल्म यानी गुंजन सक्सेना पर बन रही बायोपिक में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही हैं। पर इन तस्वीरों में झलक रही इनकी ये खूबसूरती को देख आप भी यही कहेंगे कि फिल्मों में आते ही ये सबकी छुट्टी कर देंगी।

4 of 5
Sajid Nadiadwala - फोटो : amar ujala mumbai
जाने माने फिल्म निर्माता साजिद नडियाडवाला भी काफी समय बाद मायानगरी के एयरपोर्ट पर नज़र आए। यहां इनके साथ इनका पूरा परिवार भी नज़र आया। दरअसल साजिद परिवार संग लंदन से लौटे हैं। इनका लंदन जाने का कारण पत्नी वर्दा खान का जन्मदिन था, जिसे धूम धाम से मनाकर अब ये सभी मायानगरी वापस लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rajkummar Rao - फोटो : amar ujala mumbai
अपने अलग कॉन्सेप्ट वाली फिल्मों से फिल्मी जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। यहां भी राजकुमार राव अपने इस अनोखे अंदाज़ में इसी फिल्म को प्रमोट करते नज़र आ रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें