भाई सनी कौशल के साथ विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म को लेकर सनी कहते हैं " फिल्म की शूटिंग से पहले इलाहाबाद जाना मेरे किरदार के लिए काफी फायदेमंद रहा है। मैं उस जगह में बसना चाहता था, वहां के लोगों और उनके सामाजिक समारोहों में जाकर मुझे काफी फायदा भी हुआ है। वहां के लोगों के बातचीत करने का तरीका, उनका भोजन और उनकी मानसिक्ता जानन मेरे किरदार के लिए जरूरी थी। क्योंकि ये सभी दादू ठाकुर के अभिन्न अंग हैं। इलाहाबाद सांस्कृतिक रूप से सघन स्थान है। यहां के लोग बहुत ही नर्म और गर्म स्वभाव के होते हैं। वे हास्य की एक अद्भुत भावना रखते हैं जो बहुत व्यंग्यात्मक है। उनके ये हावभाव बातचीत को मजेदार बनाते हैं और वहां के लो खुद को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराते हैं। ”