फिल्म 'भंगड़ा पा ले' के बाद अभिनेता सनी कौशल को अब मशहूर निर्देशक कबीर खान की महात्वाकांक्षी सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में मौका मिला है। इस वेब सीरीज में कैप्टन सुरिंदर सिंह सोढ़ी का किरदार कर रहे सनी कौशल से एक खास बातचीत।
द फॉरगॉटेन आर्मी में आपका किरदार मशहूर जांबाजों कैप्टन प्रेम सहगल, कैप्टन गुरबक्श सिंह ढिल्लो और शाहनवाज खान की जिंदगियों पर आधारित है, आपने अपनी तरफ से इसमें क्या जोड़ा है?
हां, ये किरदार काल्पनिक है इसलिए मैं इसमें अपनी तरफ से कुछ भी कुछ जोड़ने के लिए स्वतंत्र रहा। मैंने इसके लिए कबीर सर की इसी मुद्दे पर बनाई हुई डॉक्यूमेंट्री भी देखी। मैंने अपने किरदार के बारे में उनसे विस्तार से बातचीत भी की। शारीरिक प्रशिक्षण में मैंने असली सैनिकों से बंदूक पकड़ने और चलाने की एक हफ्ते तक ट्रेनिंग ली। मैदान में युद्धाभ्यास भी किया।