सनी देओल और प्रिटी जिंटा स्टारर फिल्म भैयाजी सुपरहिट की शूटिंग एक बार फिर अटक गई है। फिल्म के लिए अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने निर्माता को न केवल अतिरिक्त डेट्स देने से मना कर दिया बल्कि फिल्म से हटते हुए उन्होंने इसकी पोल भी खोल दी।
विज्ञापन
फिर रुक गई सनी देओल की फिल्म
2 of 6
sunny
एवलिन ने साफ कर दिया कि फिल्म कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि बासी है। यह लंबे समय से अधूरी बनी अटकी फिल्म है, जिसे किसी तरह पूरा करके रिलीज करने की कोशिशें हो रही हैं। जबकि सनी और प्रिटी अपने करिअर के शिखर से बहुत नीचे लुढ़क चुके हैं।
विज्ञापन
फिर रुक गई है सनी देओल की फिल्म
3 of 6
फिल्म में एवलिन को श्रेयस तलपडे के अपोजिट साइन किया गया था। दोनों के बीच रोमांस दिखाया जाना था। परंतु एवलिन ने फिल्म से हटने का फैसला किया। अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने मीडिया में साफ कर दिया कि फिल्म चार साल से बन ही रही है। शुरुआत में एवलिन ने निर्माता को डेट्स दी थीं मगर अब नए सिर से शूटिंग के लिए इंकार कर दिया क्योंकि उनके पास अन्य प्रोजेक्ट हैं।
फिर रुक गई सनी देओल की फिल्म
4 of 6
सूत्रों के अनुसार सनी-प्रिटी की इस फिल्म की घोषणा नवंबर 2011 में हुई और इसे 2012 के मध्य तक रिलीज होना था। फिल्म का पहला पोस्टर मार्च 2012 में रिलीज हुआ परंतु फिल्म में देर हो गई। होते-होते निर्माताओं ने इसे डिब्बे में बंद कर दिया और एक अन्य फिल्म शुर कर दी। जो डेढ़ साल पहले आई और सुपर फ्लॉप हो गई।
विज्ञापन
फिर रुक गई सनी देओल की फिल्म
5 of 6
इसके बाद निर्माता ने मई 2015 में फिल्म को फिर डिब्बे से निकाला और इसे पूरी करने का फैसला किया। जून 2016 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। परंतु एवलिन के इंकार के बाद फिर से रुक गई है।
एवलिन ने साफ कहा कि वह निर्माताओं को बार-बार उनकी इच्छानुसार तारीखें नहीं दे सकतीं। इसलिए उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया। देखना होगा कि एवलिन की जगह कौन सी हीरोइन आएगी और फिल्म कब तक पूरी हो सकेगी।