फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई के मामले में दीपिका ने प्रियंका को पछाड़ा, टॉप 10 में शामिल

Wed, 24 Aug 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका पादुकोण इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचा रही हैं। अब एक और अच्छी खबर ये है कि दीपिका दुनिया की 10 सबसे महंगी एक्ट्रेस में शामिल हो गई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के लिए दीपिका 12 करोड़ रुपए मांग रही हैं। फोर्ब्स मैग्जीन ने ये लिस्ट जारी कर यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन

दुनिया में 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

2 of 7
इस लिस्ट में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइनों में दीपिका 10वीं पोजीशन पर हैं। वहीं बॉलीवुड में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली पहली हीरोइन बन गईं हैं। माना जा रहा था कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  
विज्ञापन

दुनिया में 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

3 of 7
2016 की फोर्ब्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस टॉप पर हैं। वो दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनी हैं। लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में टॉप पर हैं। हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही। हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी आई है। 

दुनिया में 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

4 of 7
लॉरेंस की आने वाली फिल्म 'पैसेंजर्स' के लिए उन्हें मोटी रकम ऑफर हुई है। इस लिस्ट में दूसरे नबर पर मकार्थी हैं, जिनकी पिछले साल की कमाई 33 मिलियन डॉलर थी। 
विज्ञापन

दुनिया में 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

5 of 7
वहीं फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर्स' की 'वंडर विमेन' स्कार्लेट जोहानसन 25 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 2015 की तुलना में उनकी कमाई में 30 फीसदी की गिरावट आई है।
विज्ञापन

दुनिया में 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

6 of 7
इन सब एक्ट्रेसेस के बीच दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के रिलीज का इंतजार कर रहीं हैं। दीपिका की इस साल की कमाई 10 मिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में वह ही एकमात्र नई एंट्री हैं। इस लिस्ट में कमाई का आंकड़ा 1 जून 2015 से 1 जून 2016 के बीच का है। अगली स्लाइड में देखें टॉप 10 लिस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

7 of 7
फोर्ब्स लिस्ट-

1. जेनिफर लॉरेंस-300 करोड़ रुपए
2. मेलिसा मकार्थी-221 करोड़ रुपए
3. स्कॉरलेट जॉनसन-167 करोड़ रुपए
4. जेनिफर एनिस्टन-140 करोड़ रुपए
5. फैन बिंगबिंग -114 करोड़ रुपए
6. चार्लीज थेरॉन-110 करोड़ रुपए
7. एमी एडम्स-90 करोड़ रुपए
8. जुलिया रॉबर्ट्स-80 करोड़ रुपए
9. मिला कुनिस-73 करोड़ रुपए
10. दीपिका पादुकोण-67 करोड़ रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें