फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई धर्मेंद्र की बहू की तस्वीर, लंदन में गुपचुप तरीके से सनी देओल को करनी पड़ी थी शादी

Tue, 14 May 2019 03:26 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
pooja deol - फोटो : social media
फिल्मों की दुनिया के बाद सनी देओल ने अब राजनीति में एंट्री की है। चुनाव के दौरान सनी देओल जनता के बीच जाकर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। सनी देओल गुरदारसपुर से भाजपा की सीट से खड़े हैं। वो अक्सर धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल के साथ नजर आते हैं लेकिन उनकी पत्नी कहीं नजर नहीं आतीं। 
विज्ञापन

2 of 8
sunny deol
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल हैं। शायद ऐसा पहली बार है जब सनी देओल की पत्नी की तस्वीर इस तरह सोशल मीडिया पर सामने आई है। दरअसल, मदर्स डे के मौके पर सनी के बेटे करण ने मां की तस्वीर शेयर की। जिसमें पूजा देओल दोनों बेटों के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
sunny deol
सनी देओल अपनी निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं करते। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर सनी देओल की शादी कब और कैसे हुई थी। सनी की पहली फिल्म बेताब थी। जिसमें उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और फिल्म हिट साबित हुई थी। 

4 of 8
सनी देओल
शूटिंग के दौरान ही अमृता का दिल सनी पर आ गया। फिल्म में दोनों का एक स्मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। पर्दे पर फिल्माए गए इन सीन के साथ असल जिंदगी में भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
विज्ञापन

5 of 8
sunny deol
अमृता पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं लेकिन सनी तैयार नहीं थे। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। खबरों की मानें तो अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए अमृता ने सनी देओल के परिवार की छानबीन शुरू कर दी। अमृता के सामने ऐसी हकीकत आई जिससे वो पूरी तरह से टूट गईं। 
विज्ञापन

6 of 8
sunny deol
अमृता को पता चला कि सनी देओल का रिलेशनशिप लंदन में पूजा नाम की एक लड़की से है। यही नहीं सनी की शादी भी पूजा से इंग्लैंड में हो चुकी है। सच जानने के बाद अमृता को अंदाजा हुआ कि सनी बार-बार लंदन क्यों जाते रहते हैं। सनी अमृता से कहते थे कि वो बिजनेस के सिलसिले में लंदन जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
sunny deol
एक तरफ अमृता के सामने सनी की पूरी सच्चाई आ गई थी। वहीं दूसरी ओर पूजा को अपने पति के अफेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। खबरों की मानें तो देओल और पूजा के परिवार के बीच बिजनेस एग्रीमेंट था जो सनी और पूूजा की शादी के साथ फैमिली रिलेशन में बदल गया था। 
विज्ञापन

8 of 8
sunny deol
शादी के बात सनी के परिवार ने छुपाकर रखी थी क्योंकि उनका करियर शुरू ही हुआ था। उस दौर में किसी एक्टर के शादीशुदा होने पर उसका करियर खत्म माना जाता था। यही कारण था कि पूजा लंदन में ही रहती थीं और सनी हर महीने उनसे मिलने के लिए लंदन जाया करते थे। इसी बीच सनी के शादीशुदा होने की खबर न्यूज पेपर में छप गई। जिसके बाद अमृता सिंह से सनी का रिश्ता पूरी तरह से खत्म हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें