जी स्टूडियो की सुपर हिट फिल्म ताशकंद फाइल्स के ट्रेलर लॉन्च से लेकर फिल्म की रिलीज तक जिस एक कलाकार को मुंबई के सारे पत्रकार ढूंढते रहे, वह हैं डिस्को डांसर के नाम से मशहूर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती। अमर उजाला को तब ताशकंद फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया था कि मिथुन अपना इलाज करा रहे हैं। इलाज कहां चल रहा है, इसे लेकर आखिर तक गोपनीयता बनी रही। मिथुन के करीबी बताते रहे कि वह ऊटी में हैं, वहीं उनके साथ काम करने वाले उनकी लोकेशन मसूरी बताते रहे।
विज्ञापन
2 of 4
Mithun Chakraborty
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
इस बीच मिथुन चक्रवर्ती के निधन की भी अफवाह उड़ी। और, मुंबई के तमाम पोर्टल्स और टेलीविजन चैनलों ने इस बारे में काफी भागदौड़ भी की। मिथुन के मड आईलैंड स्थित बंगले के सामने भी मीडिया वालों का पिछले महीने कई दिनों तक आना जाना लगा रहा। अमर उजाला टीम ने इस बारे में मिथुन के संघर्ष के दिनों के साथी और उनके मैनेजर रहे विजय उपाध्याय से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
3 of 4
Mithun Chakraborty
- फोटो : मुंबई ब्यूरो
लेकिन, मिथुन की लगातार तलाश का नतीजा अब सामने आ गया है। मिथुन महीनों बाद कैमरे में कैद हुए रीएल्टी शो सुपर डांसर 3 के एक स्पेशल एपीसोड की शूटिंग के लिए मुंबई आने पर। पहले तो उनके स्टाफ ने मिथुन को फोटोग्राफरों से दूर ही रखा। वह वैन से निकले तो भी उनके चेहरे के सामने छाता लगाए रखने की कोशिश हुई। लेकिन, फिर मिथुन ने खुद ही अपने स्टाफ को ऐसा करने से मना कर दिया।
इन तस्वीरों में मिथुन के चेहरे पर सूजन नजर आ रही है। उन्हें चलने में तो कोई खास परेशान होती नहीं दिखी लेकिन वह सेट के बाहर और सेट पर भी लगातार काला चश्मा लगाए रहे। सुपर डांसर का मिथुन स्पेशल एपीसोड सोमवार देर रात तक शूट होता रहा। इस दौरान मिथुन के कुछ सुपरहिट गीतों पर शो के प्रतिभागियों ने डांस किया और शो के जजेस भी इस खास एपीसोड के लिए मिथुन की फिल्मों के किरदारों की तरह की सज धज कर आए। पता ये भी चला है कि मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही अपने सिगनेचर रिएल्टी शो डांस इंडिया डांस में नजर आने वाले हैं।