सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म दामिनी का डायलॉग 'ढाई किलो का हाथ' तो याद ही होगा आपको। इतना ही नहीं उनका 'तारीख पर तारीख' वाला डायलॉग आज भी खूब बोला जाता है। सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरु करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है।