फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल के मनाने के बाद भी इन 2 सुपरहिट एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म, गुस्सैल इमेज थी वजह

Tue, 18 Jun 2019 01:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol
सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरू करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी दओल का पुराना इंटरव्यू इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में सनी अपनी को स्टार्स और एक्शन इमेज को लेकर बात करते नजर आए। हालांकि ये वीडियो तब का है, जब सनी अपनी फिल्म 'घायल' के सीक्वल 'घायल रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए 'आप की अदालत' में पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 5
sunny deol
सनी से जब पूछा गया कि वो कौन से एक्टर्स के साथ अब काम करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि अब मैं सबके साथ काम करना चाहता हूं, लेकिन करियर के शुरुआत में ऐसे कुछ एक्टर्स थे, जो असुरक्षा की भावना में कैमरे के सामने कुछ भी कर जाते थे। ये पहली बार नहीं है जब सनी दओल ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की हो।
 
विज्ञापन

3 of 5
sunny deol - फोटो : social media
सनी ने ये भी कहा कि मेरी इमेज ही एक्शन वाली बन गई। मैं 'गदर' फिल्म में रोमांस कर रहा था तब भी लोगों को लगा कि मैं एक्शन कर रहा हूं। सनी देओल बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख ऑडियंस पागल हो जाती थी। थियेटर में बैठे लोग तालिया पीटने पर मजबूर हो जाते थे इसलिए उस दौर की सुपरहिट एक्ट्रेसेस भी सनी पाजी के साथ काम करने से कतराती थीं क्योंकि उन्हें अपनी इमेज का खतरा होता था। इस बात का खुलासा खुद सनी देओल ने एक इंटरव्यू में किया था।

4 of 5
aiswarya sridevi - फोटो : social media
सनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक समय बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस ने उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। सनी ने दोनों एक्ट्रेसेस से खुद जाकर बात की थी लेकिन दोनों ने ही उनके साथ काम करने से साफ मना कर दिया। ये दो एक्ट्रेस थी श्रीदेवी और ऐश्वर्या राय। सनी ने घायल फिल्म के लिए श्रीदेवी से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बता दें घायल उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : फिल्म
सनी देओल ने बताया कि उन्होंने फिल्म में काम करने से क्यों इनकार किया मुझे इसकी वजह तो नहीं पता लेकिन मेरे मुताबिक उनको लगा होगा कि मेरी फिल्में मेल सेंट्रिक हैं, इसलिए उन्होंने शायद ऐसा कहा होगा। अब आप खुद सोचिए एक समय सनी देओल इतने बड़े स्टार थे कोई भी हीरोइन उनको कैसे न कह सकती है लेकिन ऐसा हुआ। वैसे भी आप सनी देओल के करियर को उठाकर देखेंगे तो शायद ही उन्होंने किसी बड़ी हीरोइन के साथ काम किया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें