हिंदी सिनेमा को बेताब, घातक, घायल और गदर- एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों के जरिए नया ही मैन देने वाले दमदार अभिनेता सनी देओल फिर से पर्दे पर गदर मचाने के मूड में हैं। मोहल्ला अस्सी और भैयाजी सुपरहिट फिल्मों में ड्रामा और कॉमेडी करके फेल हो चुके सनी देओल अब फिल्म से अपना ढाई किलो का हाथ चलाने की तैयारी में हैं। यही नहीं, सनी देओल अब फुलटाइम एक्टिंग करेंगे और प्रोड्यूसर व डायरेक्टर के चोले को उन्होंने उतार कर दफ्तर में टांग दिया है।