फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई बॉबी देओल के रास्ते पर चले सनी देओल, इस फिल्म में बड़े परदे पर लौटेगा 'ढाई किलो का हाथ'

Mon, 29 Jun 2020 01:10 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा को बेताब, घातक, घायल और गदर- एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों के जरिए नया ही मैन देने वाले दमदार अभिनेता सनी देओल फिर से पर्दे पर गदर मचाने के मूड में हैं। मोहल्ला अस्सी और भैयाजी सुपरहिट फिल्मों में ड्रामा और कॉमेडी करके फेल हो चुके सनी देओल अब फिल्म से अपना ढाई किलो का हाथ चलाने की तैयारी में हैं। यही नहीं, सनी देओल अब फुलटाइम एक्टिंग करेंगे और प्रोड्यूसर व डायरेक्टर के चोले को उन्होंने उतार कर दफ्तर में टांग दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल बेटे के साथ - फोटो : social media
अपने बेटे करण देओल के लिए फिल्म 'पल पल दिल के पास'  बनाने वाले सनी देओल के लिए कोरोना काल काफी कुछ सवाल लेकर आया। सनी देओल ने इन सवालों का जवाब ये निकाला है कि उन्हें वही कहना चाहिए जिसकी वजह से वह सनी देओल बने हैं। यानी कि परदे पर धमाकेदार एक्टिंग। उनके आगे पीछे आए सब कलाकार या तो विलेन बन चुके हैं या फिर धीरे धीरे ऐसे किरदारों कर रहे हैं, जो उनकी उम्र का साथ दें। खुद उनके छोटे भाई बॉबी देओल ने आने वाली फिल्म क्लास ऑफ 83 में एक काफी सीनियर पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। सनी ने भी अब बॉबी वाली राह ही पकड़ने का फैसला किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : Social Media
इसी के चलते सनी ने नई फिल्मों की पटकथाओं शुरू किया है। एक-दो हफ्ते में पटकथा फाइनल करने के साथ ही वह जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उनका कहना है कि यह कोरोना वायरस इस दुनिया को छोड़ कर इतनी जल्दी नहीं जाने वाला है। उन्होंने कहा, 'जब तक इस वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक हमें इसके साथ ही जीना सीखना होगा। इसका डर तो हमेशा बना ही रहना चाहिए लेकिन फिर भी जनजीवन को तो वापस पटरी पर आना ही है।'

4 of 5
सनी देओल - फोटो : Social Media
सनी देओल को अंतिम बार पर्दे पर पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैंक' में देखा गया था। अब फिर से वह पूरी तरह अभिनय शुरू करने के मूड में हैं। वह कहते हैं, 'मैं फिलहाल के लिए फिल्मों का निर्देशन और निर्माण नहीं करने वाला हूं। इस समय मैं सिर्फ और सिर्फ अभिनय पर ध्यान दूंगा। मैं कुछ अच्छे निर्देशकों और पटकथाओं पर काम कर रहा हूं जो मुझे एक अभिनेता के रूप में चुनौतियां देंगे। मैं अपने किरदारों से अपने प्रशंसकों को चौंका देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी देओल - फोटो : social media
कुछ ही दिनों पहले की खबर है जब एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया था कि वह दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक हनु राघवपुड़ी के साथ काम करने वाले हैं। फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि यह किसी भी फिल्म का रीमेक नहीं है। फिल्म की कहानी ऐसी होगी जो कभी किसी ने न देखी होगी और न ही सुनी होगी। इस सस्पेंस एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म में सनी का किरदार भी उनकी बाकी सभी फिल्मों से एकदम अलग होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें