फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों में जान लीजिए इन 18 स्टार्स की किस्मत का फैसला, 7 की हार तो लगभग तय

Thu, 23 May 2019 03:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 19
bollywood stars - फोटो : social media
आखिरकार वो घड़ी आ गई जब फिल्म इंटस्ट्री के उन सितारों की किस्मत का फैसला होगा जो चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझान आने शुरु हो गए हैं। लेकिन अभी तक किसी के जीतने और हारने की कोई खबर नहीं है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं उन स्टार्स के बारे में चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 19
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
शत्रुघ्न सिन्हा 
करीब तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता और हिंदी सिनेमा के ‘शॉट गन’ शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद हैं। रुझानों में रविशंकर, शत्रुघ्न सिन्हा से काफी आगे चल रहे हैं। अब उनकी हार लगभग तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 19
सनी देओल - फोटो : ani
सनी देओल
बड़े पर्दे पर लंबे समय से धाक जमाने वाले सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया है और गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रुझानों में सनी लगभग 50, 000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

4 of 19
Urmila Matondkar - फोटो : social media
उर्मिला मातोंडकर
बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया है। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी है। आ रहे रुझानों के हिसाब से अब उर्मिला की हार तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 19
Hema Malini, PM Modi - फोटो : social media
हेमा मालिनी 
मथुरा लोकसभा सीट से एक और बार भाजपा ने हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। उनके सामने यहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक और महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मैदान में हैं। रुझानों में हेमा मालिनी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन

6 of 19
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज
साउथ सिनेमा के शानदार एक्टर प्रकाश राज एक और बार अपनी किस्मत अजामा रहे हैं। प्रकाश राज ने पहली बार कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस सीट पर बीजेपी के पीसी मोहन पिछले दो बार से लगातार जीतते आ रहे हैं। तीसरी बार भी प्रकाश राज इसी सीट से लड़ रहे हैं। आ रहे रुझानों के हिसाब से इस बार भी प्रकाश राज  हार तय है।
विज्ञापन

7 of 19
रवि किशन (फाइल फोटो)
रवि किशन
भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के स्टार रवि किशन योगी आदित्यनाथ का गढ़ रही गोरखपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं। उनका का मुकाबला कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी और गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राम भूवल निषाद से है। रुझानों में रवि किशन जीत रहे हैं।

8 of 19
Dinesh lal yadav nirahua
दिनेश यादव (निरहुआ) 
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सीट से बीजेपी ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में हैं। निरहुआ की इस सीट पर हार तय मानी जा रही है।

9 of 19
manoj tiwari
मनोज तिवारी 
भाजपा की ओर से मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को चुनौती दे रहे हैं। रुझानों में मनोज तिवारी की जीत दिख रही है।

10 of 19
बाबुल सुप्रियो
बाबुल सुप्रियो 
बॉलिवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो ने 2014 में भाजपा का हाथ थामा था। उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें केंद्रीम मंत्री बनाया गया है। बाबुल आसनसोल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला टीएमसी की उम्मीदवार मुनमुन सेन है। रुझानों में बाबुल सुप्रियो की जीत पक्की लग रही है।

11 of 19
राज बब्बर - फोटो : Instagram
राज बब्बर
उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया है। उनके सामने भाजपा ने राजकुमार चाहर को मैदान में उतारा है। महागठबंधन ने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर भरोसा जताया है। रुझानों में राज बब्बर की हार दिख रही है।

12 of 19
जयाप्रदा - फोटो : अमर उजाला
जयाप्रदा 
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार लोगों की निगाहें हैं। भाजपा ने एक्ट्रेस जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला पहली लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे सपा नेता आजम खां से हैं। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूर पर दांव लगाया है। रुझानों में जयाप्रदा पीछे चल रही हैं।

13 of 19
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति ईरानी 
छोटे पर्दे की तुलसी यानि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सामना कर रही हैं। वो इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ 2014 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं। लेकिन इस बार आ रहे रुझानों में दोनों की कड़ी टक्कर है। फिलहाल इसमें स्मृति ईरानी अभी तक आगे चल रही हैं।

14 of 19
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
हंस राज हंस
हंस राज हंस पहली बार चुनाव के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। भाजपा ने उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली उतारा है। उनके सामने कांग्रेस के राजेश लिलोठिया और आम आदमी पार्टी के गुग्गन सिंह रंगा मैदान में हैं। रुझानों में हंस राज हंस की जीत तय मानी जा रही है।

15 of 19
deepak adhikari - फोटो : social media
दीपक अधिकारी
बंगाली सिनेमा के सुपर स्टार देव यानी दीपक अधिकारी को ममता बनर्जी ने TMC से इस बार पश्चिम बंगाल की घटल सीट से मैदान में उतारा है। 2014 में भी देव जीते थे। फिलहाल इस सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है। लेकिन दीपक आगे चल रहे हैं।
 

16 of 19
nikhil gowda
निखिल गौड़ा
कर्नाटक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों के एक्टर निखिल गौड़ा भी अपनी किस्मत ने भी इस बार अपनी किस्मत पर दांव लगया है। वो जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की ओर से कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से लड़ रहे हैं। इस सीट पर बेहद ही रोमांचक मुकाबला चल रहा है।

17 of 19
मुन मुन सेन - फोटो : PTI
मुनमुन सेन
मुनमुन ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से चुनाव मैदान में हैं। आसनसोल काफी हाइप्रोफाइल सीट है। मुनमुन सेन का मुकाबला भाजपा के केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो से है। रुझानों में मुनमुन हारती हुई नजर आ रही हैं।

18 of 19
nusrat jahan - फोटो : social media
नुसरत जहां 
बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां बसीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। हालाकि उनके चुनाव में उतरने को लेकर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। नुसरत इस सीट से जीतती हुई दिख रही हैं।
विज्ञापन

19 of 19
मिमी चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
मिमी चक्रवर्ती
बंगाली फिल्मों और टेलीविजन दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से दक्षिण कोलकाता के जाधवपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। मिमी की इस सीट से जीत तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें