फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 की उम्र में पहली बार ये काम करने जा रहे सुनील शेट्टी, खुद सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Thu, 23 May 2019 02:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suniel Shetty - फोटो : twitter
हिंदी सिनेमा में 'अन्ना' के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपने करियर की दूसरी पारी का धमाकेदार एलान किया है। अन्ना साउथ इंडियन फिल्म्स में विलेन का किरदार करने जा रहे हैं। सोनू सूद, विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों के बाद अन्ना तीसरे ऐसे बड़े हिंदी सिनेमा के हीरो हैं, जिन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में विलेन का किरदार करने को हामी भरी है।
विज्ञापन

2 of 5
suniel shetty - फोटो : file photo
हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने दिल की बातें मीडिया के सामने रखी थीं और अपनी अतीत में की गई गलतियों का जिम्मा अपने ऊपर लिया। उनका कहना था कि वह फिल्मों के चयन में गलती कर बैठे और इस गलती का परिणाम भी खुद ही झेला। इस सोच विचार के बाद सुनील एक बार फिर अपने कमबैक के लिए तैयार हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Suniel Shetty
'इन्डियाज असली चैंपियन' नामक रिएलिटी शो को होस्ट करने की चर्चाओं के बीच सुनील शेट्टी ने एक और बड़ा खुलासा किया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने अपनी अगली फिल्म का पोस्टर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। यह एक कन्नड़ फिल्म का पोस्टर है, जिसके साथ सुनील शेट्टी कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस पोस्टर में वह सफेद धोती कुरता पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

 

4 of 5
Suniel Shetty - फोटो : file photo
इस पोस्टर को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'नमस्कार, मैं अपनी पहली कन्नड़ फिल्म पैलवान का पहला पोस्टर शेयर कर रहा हूं, इस फिल्म पर मैंने सुदीप और निर्देशक एस कृष्णा के साथ काम किया है। आप दोनों के साथ दोबारा काम करने की आशा करता हूं।' बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का पहला कट देखने के बाद ही यह पोस्टर जारी किया गया है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suniel Shetty - फोटो : file photo
फिल्म 'पैलवान' में सुनील एक विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे जिसका नाम सरकार है। फिल्म के हीरो हैं साउथ के सुपरस्टार और सलमान खान की 'दबंग 3' के विलेन सुदीप। यह फिल्म कन्नड़ के अलावा हिन्दी, तेलुगू और तमिल में भी रिलीज की जा रही है। बता दें कि सुनील शेट्टी इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' पर भी काम कर रहे हैं जिसमें वह मिर्जा राजा का किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें