सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि सनी देओल को मनाली से काफी जुड़ाव है और सर्दियों में वह मनाली में ही रहते हैं। इस साल भी मुंबई में कोरोना के कहर के बीच मनाली पहुंचे हैं। तीन दिसंबर को वह वापस मुंबई लौटने वाले थे उससे पहले उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए।