फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन

Wed, 07 Jun 2023 09:42 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सनी देओल, करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में शादी का माहौल शुरू हो रहा है। धर्मेंद्र के पोते करण जल्द घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं और दूल्हा बनने जा रहे हैं। ऐसे में जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल से गुलजार है। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि करण देओल की शादी की फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे। इतना ही नहीं वेडिंग रिसेप्शन वेन्यू की जानकारी भी सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 4
धर्मेंद्र, बॉबी देओल, करण - फोटो : ट्वीटर
रिपोर्ट्स के अनुसार शादी धर्मेंद्र और उनकी पत्नी शादी की तैयारियों के लिए बेकरार हैं। कहा जा रहा है कि यह शादी तीन दिन तक चलेगी, 16 जून, 17, 18 जून। रिसेप्शन 18 जून को बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में है। मुंबई में 18 जून को करण दृशा का शादी के बाद रिसेप्शन होगा। इन्विटेशन छप चुका है और बॉलीवुड व साउथ इंडस्ट्री में भी लगभग सभी को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- Vikramjeet Virk: पर्दे पर उतरने जा रही इस लेजेंड की दास्तान, डाकुओं के जीवन पर बनी मेगा बजट फिल्म ‘मौड़’
विज्ञापन

3 of 4
करण देओल - फोटो : insta
करण देओल और दृशा रॉय ने इसी साल सगाई की थी। खबर थी कि दोनों ने धर्मेंद्र और पहली पत्नी प्रकाश कौर की वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर सगाई की थी। लंबे समय से दोनों के डेटिंग के अटकलें थीं। होने वाले दूल्हा-दुल्हन को मुंबई में सगाई के बाद एक साथ स्पॉट किया गया था। दृशा आचार्य और करण छह साल से डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन कथित तौर पर बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
करण देओल-द्रिशा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'पल पल दिल के पास' एक्टर करण जल्द ही अपने 2 और देखो जरा में नजर आएंगे। एक्टिंग के अलावा करण ने यमला पगला दीवाना 2 से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू भी कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें