सनी देओल इन दिनों राजनीति में शामिल होने को लेकर सुर्खियों में हैं । पिछले दिनों सनी देओल ने भाजपा ज्वॉयन की। पार्टी ने उनको गुरदासपुर से चुनाव में उतारा है। सनी देओल ने आज यानी 29 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बॉबी देओल भी दिखे ।
विज्ञापन
2 of 9
sunny deol and dharmendra
- फोटो : file photo
60 साल से देओल परिवार बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है । पहले धर्मेंद्र और उसे बाद उनके बेटे सनी देओल फिल्म इंडस्ट्री पर छाए रहे। फिर बॉबी देओल आए। हालांकि बॉबी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। अब सनी अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं ।
विज्ञापन
3 of 9
dharmendra
धर्मेंद्र से लेकर उनके पोते करण देओल तक। इन 60 सालों में धर्मेंद्र के सभी फैमिली मेंबर के बारे में आपने जाना और सुना होगा। लेकिन इस परिवार के दो ऐसे मेंबर हैं जिनका जिक्र इन 60 सालों में एक बार भी नहीं हुआ। ये दो मेंबर सनी देओल की बहनें अजीता देओल और विजेता देओल हैं।
4 of 9
dharmendra
अजीता और विजेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटियां हैं। ये दोनों बहनें हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। इतना ही नहीं दोनों को कभी किसी फैमिली फंक्शन में भी नहीं देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों बहनें कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 9
धर्मेंद्र
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अजीता की शादी किरण चौधरी से हुई थी। किरण “1000 Decorative Designs from India” नामक एक बुक के ऑथर हैं। वो अपने पति के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं। अजीता का निक नेम लल्ली है।
विज्ञापन
6 of 9
धर्मेंद्र
वहीं विजेता के नाम से धर्मेंद्र ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है। धर्मेंद्र की कंपनी का नाम 'विजेता प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' है। विजेता की शादी के बारे में इंटरनेट पर कोई जानकारी नहीं मौजूद है। वो भी अपनी बहन अजीता के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 9
धर्मेंद्र
अजीता और विजेता की सौतेली बहनें ईशा देओल और अहाना देओल हैं। एक ओर देओल फैमिली की ये दो बेटियां अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। वहीं अजीता और विजेता के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। दोनों की कुछ ही तस्वीरें हैं जो इंटरनेट पर मौजूद हैं।
8 of 9
sunny deol
धर्मेंद्र के हेमा मालिनी से शादी करने के बाद देओल परिवार दो भागों में बंट गया था। एक ओर धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश अपने चारों बच्चों के साथ अलग रहती थीं। वहीं दूसरी ओर धर्मेंद्र हेमा मालिनी के साथ नई जिंदगी शुरू कर रहे थे। एक ही परिवार के दो हिस्से हो चुके थे।
ईशा देओल और अहाना देओल की शादी में प्रकाश कौर और उनके चारों बच्चों में से कोई भी शामिल नहीं हुआ था। सनी देओल के कजिन अभय देओल ने भाई की सारी रस्में अदा की थीं। आज भी प्रकाश कौर और उनकी दोनों बेटियां लाइम लाइट से दूर हैं।