सनी देओल पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में हैं। सनी देओल ना सिर्फ अपने करियर को लेकर चर्चा में हैं बल्कि बेटे करन और भाई बॉबी के करियर को लेकर भी वो लगातार परेशान हैं।
विज्ञापन
सनी देओल बोले, मेरे लिए अपना बेटा सबसे पहले है
2 of 8
सनी देओल की इस साल फरवरी में 'घायल रिटर्न्स' रिलीज हुई। इस फिल्म में सनी देओल अभिनेता हैं, साथ ही निर्माता और निर्देशक भी हैं। सनी के निर्माण के क्षेत्र में उतरने के बाद इस बात पर जोरदार बहस शुरू हो गई कि वो भाई बॉबी के करियर के बचाएंगे, बेटे करन को लॉन्च करेंगे या फिर खुद ही एक्टिंग करेंगे। बॉबी देओल को भी बड़े भाई सनी से बहुत उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
सनी देओल बोले, मेरे लिए अपना बेटा सबसे पहले है
3 of 8
हाल ही में सनी ने कहा था कि उन्हें बॉबी के करियर की फिक्र है और वो भाई को तन्हा नहीं छोड़ेंगे। अब आखिर एक वक्त में काम तो एक ही होगा ना? एक साथ कई सारी फिल्में तो वे कर नहीं सकते, फिर सनी देओल के प्रोड्क्शन हाउस की माली हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। सबकी निगाह थी कि भाई और बेटे में से सनी किसको चुनते हैं?
सनी देओल बोले, मेरे लिए अपना बेटा सबसे पहले है
4 of 8
हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सनी देओल का कहना है कि इस समय वो अपने बेटे को लेकर फिल्म बना रहे हैं और यही उनकी प्राथमिकता है। सनी ने कहा कि उनका पूरा ध्यान इस वक्त अपने बेटे को लॉन्च करने पर है। करन के फिल्मों में आने के फैसले पर भी सनी ने खुलकर जवाब दिया।
विज्ञापन
सनी देओल बोले, मेरे लिए अपना बेटा सबसे पहले है
5 of 8
सनी देओल का कहना है कि अगर परिवार के लोग फिल्म इंडस्ट्री में हों तो घर के बच्चे भी उसी ओर रुख करते हैं। ऐसे में उन्हें करन के फिल्मों में आने के फैसले पर कोई हैरानी नहीं हुई। करन के साथ-साथ दूसरे बेटे राजवीर के बारे में भी सनी ने बात की।
विज्ञापन
सनी देओल बोले, मेरे लिए अपना बेटा सबसे पहले है
6 of 8
- फोटो : getty images
सनी देओल ने कहा कि करन के साथ-साथ राजवीर भी फिल्मों में आने की इच्छा जता चुके हैं। अब जब सनी का पूरा ध्यान अपने बेटों पर है तो क्या बॉबी के करियर का ध्यान अब सनी नहीं रखेंगे?
विज्ञापन
सनी देओल बोले, मेरे लिए अपना बेटा सबसे पहले है
7 of 8
सनी देओल इस समय बेटे को लेकर फिल्म बना ही रहे हैं, साथ ही अपनी एक अधूरी फिल्म 'भैया जी सुपरहिट' की शूटिंग भी निपटा रहे हैं। इस सबके बावजूद वो बॉबी को भूले नहीं हैं।
खबर है कि सनी देओल बेटे करन को लॉन्च करने के बाद एक बॉबी को लेकर फिल्म बनाने वाले हैं, जिसमें वो खुद भी दिखेंगे। इस फिल्म पर काफी काम भी हो चुका है। बॉबी को इससे कितना फायदा होगा, ये तो फिल्म के आने के बाद ही साफ होगा।