दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक फिल्म अपने लिए चुनने के बाद अब दमदार अभिनेता सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल के लिए भी एक तेलुगू फिल्म 'ब्रोशेवरेवरूरा' को हिंदी में बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म को वह अपने होम प्रोडक्शन विजेयता फिल्म्स के बैनर तले ही निर्मित करेंगे। इसको निर्देशित करने के लिए वह तेलुगू वर्जन के निर्देशक विवेक आत्रेय को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।