लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में हर बार की तरह इस बार भी सितारे जमीं पर उतरे। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस बार चुनावी मैदान में अपने करियर की शुरुआत की तो वहीं पहले से राजनीति में आए सितारों ने भी पूरा दमखम दिखाया। खास बात यह है इस बार भी स्टार्स ने अपने अनोखे अंदाज से वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। फिर चाहे प्रत्याशी किसी भी पार्टी के क्यों ना हो। नतीजे तो 23 मई को आएंगे लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल ने सभी प्रत्याशियों के बीच खलबली मचा दी है। तस्वीरों में आपको दिखाते हैं आखिर किस सेलिब्रिटी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए क्या पैतरे आजमाएं।
विज्ञापन
2 of 7
urmila matondkar
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। उर्मिला का मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से है। उर्मिला चुनाव में बयानों से लेकर अपने लुक और तरीकों की वजह से भी चर्चा में बनी हुई है। चुनाव प्रचार के दौरान उर्मिला जनता के बीच ऑटो की सवारी करते भी नजर आईं। वहीं गुड़ी पड़वा के दिन महाराष्ट्रियन लुक में दिखीं। सड़कों पर ढोल नगाड़ों के बीच डांस किया और वोट अपील भी की।
विज्ञापन
3 of 7
हेमा मालिनी
- फोटो : Social Media
हेमा मालिनी (Hema Malini) ने साल 2014 में पहली बार मथुरा सीट से खड़ी हुई थीं और जीत दर्ज की थी। इस बार हेमा मालिनी फिर से चुनाव मैदान में उतरीं। हेमा मालिनी मथुरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी मथुरा के गांव देवसेरस गई थीं। गांव पहुंचते ही हेमा ने गेहूं के खेत में गेहूं काटे और फिर गट्ठर को उठा लिया।
हेमा यही नहीं रुकीं। जनता को लुभाने के लिए हेमा मालिनी एक दिन आलू के खेत में भी जा पहुंची थीं। ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहीं। इतना ही नहीं बल्कि हेमा के चुनाव प्रचार में बॉलीवुड एक्टर और उनके पति धर्मेंद्र भी आए। धर्मेंद्र ने शोले फिल्म का मशहूर डायलॉग बोलकर जनता से वोट अपील की थी।
विज्ञापन
5 of 7
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
राजनीति में इस बार बॉलीवुड का ढाई किलो का हाथ यानी कि सनी देओल (Sunny Deol) भी उतरे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया। चुनाव प्रचार में बाकी सितारों की तरह सनी देओल ने भी अपने अनोखे रंग जनता के बीच रखे। गदर फिल्म के डायलॉग बोलकर भी सनी ने वोटरों का दिल जीतने की कोशिश की। यहां तक कि एक चुनावी सभा में सनी को तोहफे में हैंडपंप भी मिला।
विज्ञापन
6 of 7
Sunny Deol
- फोटो : twitter
दरअसल, फिल्म 'गदर'- एक प्रेम कथा' के एक सीन में सनी देओल ने फिल्म की कहानी के मुताबिक पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ा था। इसी वजह से सनी देओल को फैन ने तोहफे के तौर पर हैंडपंप दिया। इसके अलावा सनी देओल की एक रैली भी चर्चा में रही। रैली के दौरान अचानक महिला ने कार पर चढ़कर सनी देओल को किस किया। महिला के ऐसा करते ही सभी लोग हैरान रह गए थे।
एक वेबसाइट को इंटरव्यू के दौरान सनी देओल (Sunny Deol) ने रैली के दौरान हुए वाकया के बारे में बताया। सनी देओल ने कहा- 'उस वक्त मैं कैंपेन में बिजी था और अचानक वह महिला मेरे पास आई गई और किस कर लिया। मुझे एक पल के लिए समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ। यह सब बहुत अचानक हुआ।'