फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल में ढलने के लिए शरीर से खिलवाड़ कर बैठे थे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, इन 2 एक्ट्रेस के भी नाम शामिल

Tue, 21 May 2019 05:15 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file
फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो  फिल्म में मिले रोल के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। डायरेक्टर की बात मानने में वे कभी पीछे नहीं हटते हैं। फिल्मों में एक कलाकार को कई तरह के किरदार निभाने के मौका मिलता है। इसमें वह अपने शरीर से भी खिलवाड़ करते नजर आते हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 10 बॉलीवुड स्टार्स की जिन्होंने अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया था...
विज्ञापन

2 of 6
dangal
फिल्म दंगल तो आपने देखी ही होगी। आमिर खान अपनी हर फिल्म में अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। ऐसे में बात करेें उनकी फिल्म दंगल की तो इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपना वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ाया जोकि रोल के हिसाब से फिट बैठाना था और फिल्म इतनी हिट हुई कि चीन में भी इस फिल्म ने खूब कमाई की थी। इससे पहले फिल्म गजनी के लिए भी आमिर खान ने सिक्स पैक एब्स बनाए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Bhaag Milkha Bhaag
फिल्म भाग मिल्खा भाग एक्टर फरहान अख्तर के फिल्मी करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म में फ्लाइंग किंग मिल्खा का असल लुक लेने के लिए फरहान ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। फरहान की मेहनत रंग लाई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े।

4 of 6
Mary Kom
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'मैरी कोम' में अपने मस्कुलर लुक के लिए बहुत मेहनत की। इसके लिए प्रियंका ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। यहां तक कि उन्हें अपनी डाइट भी एक खिलाड़ी की तरह लेनी पड़ी थी। प्रियंका की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड - फोटो : file
बात करेंगे फिल्म सरबजीत की। फिल्म में एक्टर रणदीप हुड्डा ने सरबजीत का बहुत ही बेहतरीन किरदार निभाया था। जेल में रहने के दौरान जो हालत सरबजीत की हुई थी वही हालत रणदीप हुड्डा को अपने किरदार में लाने पड़े थे। फिल्म और फोटो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि इस रोल में ढलने के लिए 28 दिन में उन्होंने अपना 18 किलो वजन घटाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhumi pednekar
इस लिस्ट में एक्टर्स ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी शामिल हैं। भूमि ने फिल्म 'दम लगा के हईसा' के लिए 30 किलो वजन बढ़ाया। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी जो काफी हिट साबित हुई थी। फिल्म में उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें