फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election : BJP के टिकट पर चुनाव लड़े थे 6 फिल्मी सितारे, 2 की करारी हार

Thu, 23 May 2019 10:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Sunny, Hema, Dinesh - फोटो : file photo
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत चुकी है जब कांग्रेस की करारी हार हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी हार स्वीकार की और पीएम मोदी को जीत की बधाई भी दी। वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जनता का शुक्रिया किया। खास बात है कि हर बार की तरह इस बार भी कई सेलिब्रिटी चुनावी मैदान में थे। भाजपा के टिकट पर 6 सेलिब्रिटीज की किस्मत दांव पर थी। जानिए चुनावी नतीजों में किस सेलब्रिटी का क्या हाल हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
धर्मेंद्र ने किया हेमा मालिनी के लिए प्रचार - फोटो : Hema Malini Twitter
मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत दांव पर थी। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया और इस बार भी वह चुनाव जीती हैं। हेमा मालिनी के चुनाव जीतते ही धर्मेंद्र ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी। धर्मेंद्र ने लिखा- 'हेमा तुम्हें जीत की बहुत बधाई हो। हम लोग मातृभूमि से प्यार करते हैं। बीकानेर और मथुरा में यह साबित भी हुआ।'
 

 
विज्ञापन

3 of 7
sunny deol - फोटो : file photo
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भी भाजपा के टिकट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़ा। सनी देओल के चुनाव प्रचार में उनके छोटे भाई बॉबी और धर्मेंद्र भी दिखाई दिए। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से थी। सनी देओल ने जीत दर्ज की है। 

4 of 7
सपने में आए मुलायम, कहा अखिलेश नहीं सुनता मेरी बात- निरहुआ - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर थी। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में थे। निरहुआ इस सीट को जीत नहीं सके। इस सीट से अखिलेश यादव जीते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मनोज तिवारी के लिए भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने किया चुनाव प्रचार - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी इस बार भी चुनाव मैदान में थे। मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से शीला दीक्षित मैदान में थीं। यह दोनों दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट से आमने सामने थे। मनोज तिवारी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा प्रत्याशी रवि किशन गोरखपुर में चुनाव प्रचार करते हुए - फोटो : अमर उजाला
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा था। जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं। रवि किशन इस सीट से जीत चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जयाप्रदा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा भाजपा के टिकट से रामपुर से चुनाव मैदान में थीं। जया प्रदा का मुकाबला आजम खान से था। जया प्रदा इस सीट से हार चुकी हैं जबकि आजम खान की जीत हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें